Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में एलपीजी आपूर्ति सामान्य,पैनिक बुकिंग से बचने की अपील

शिमला, संजू-:शिमला में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्य-पूर्व संकट के बावजूद जिले में एलपीजी की उपलब्धता पूर्व की तरह ही सुचारू रूप से जारी है।हालांकि, हाल के दिनों में उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में की जा रही बुकिंग (पैनिक बुकिंग) के कारण कृत्रिम रूप से मांग बढ़ गई है। विभाग के अनुसार कई उपभोक्ता अपनी वास्तविक जरूरत के बजाय पात्रता के आधार पर सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे वितरण प्रणाली पर दबाव बढ़ रहा है और अनावश्यक बैकलॉग की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी एजेंसियों के काउंटरों पर रिफिल सिलेंडरों का वितरण नहीं किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति घर-घर (डोरस्टेप डिलीवरी) के माध्यम से की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित रूट चार्ट और फोकल प्वाइंट डिलीवरी प्रणाली के अनुसार वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता एजेंसी काउंटरों पर जाकर तत्काल सिलेंडर लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे विभाग ने नियमों के विरुद्ध बताया है। इससे एजेंसियों पर अनावश्यक दबाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी जताई गई है।जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में एलपीजी बुकिंग न करें और केवल अपनी वास्तविक खपत के अनुसार ही रिफिल बुक करें। साथ ही, एजेंसी काउंटरों पर जाने से बचें और डिलीवरी कर्मचारियों के साथ सहयोग करते हुए घर-घर या निर्धारित स्थान पर सिलेंडर प्राप्त करें।

प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने स्पष्ट किया है कि मध्य-पूर्व संकट के बावजूद जिले में एलपीजी की उपलब्धता पूर्व की तरह ही सुचारू रूप से जारी है।हालांकि, हाल के दिनों में उपभोक्ताओं द्वारा घबराहट में की जा रही बुकिंग (पैनिक बुकिंग) के कारण कृत्रिम रूप से मांग बढ़ गई है। विभाग के अनुसार कई उपभोक्ता अपनी वास्तविक जरूरत के बजाय पात्रता के आधार पर सिलेंडर बुक कर रहे हैं, जिससे वितरण प्रणाली पर दबाव बढ़ रहा है और अनावश्यक बैकलॉग की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी एजेंसियों के काउंटरों पर रिफिल सिलेंडरों का वितरण नहीं किया जाएगा। शहरी क्षेत्रों में एलपीजी की आपूर्ति घर-घर (डोरस्टेप डिलीवरी) के माध्यम से की जा रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्व निर्धारित रूट चार्ट और फोकल प्वाइंट डिलीवरी प्रणाली के अनुसार वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता एजेंसी काउंटरों पर जाकर तत्काल सिलेंडर लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे विभाग ने नियमों के विरुद्ध बताया है। इससे एजेंसियों पर अनावश्यक दबाव और कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका भी जताई गई है।

जिला प्रशासन ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घबराहट में एलपीजी बुकिंग न करें और केवल अपनी वास्तविक खपत के अनुसार ही रिफिल बुक करें। साथ ही, एजेंसी काउंटरों पर जाने से बचें और डिलीवरी कर्मचारियों के साथ सहयोग करते हुए घर-घर या निर्धारित स्थान पर सिलेंडर प्राप्त करें।प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.