Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में मिल्कफेड प्लांट के बाहर 1200 लीटर दूध उड़ेला, दूध न लेने पर पशुपालकों का फूटा गुस्सा

Summer Express,मंडी  | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चक्कर क्षेत्र में मिल्कफेड के मिल्क प्लांट के बाहर शनिवार को बड़ा विवाद देखने को मिला। लगातार दूसरे दिन दूध न लिए जाने से नाराज पशुपालकों ने अपना करीब 1200 लीटर दूध प्लांट के गेट के बाहर ही उड़ेल दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

जानकारी के अनुसार, मिल्क प्लांट प्रबंधन द्वारा दूध की खरीद पर कट लगाने और क्षमता से अधिक दूध होने का हवाला देते हुए पशुपालकों से दूध लेने से इंकार किया गया। इससे नाराज बल्ह क्षेत्र के एक पशुपालक ने गाड़ी में लाया गया पूरा दूध प्लांट के बाहर खाली कर दिया और सरकार व व्यवस्था पर सवाल उठाए।

वायरल वीडियो में पशुपालक प्रदेश सरकार की नीतियों और “व्यवस्था परिवर्तन” के दावों पर भी नाराजगी जताते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि चक्कर स्थित मिल्क प्लांट में महीने में कई बार ऐसे हालात बनते हैं, जब एरिया वाइज कट लगाकर दूध खरीद बंद कर दी जाती है।

पशुपालक रवि सैनी ने बताया कि वह पिछले चार साल से डेयरी फार्मिंग कर रहे हैं और उनके पास लगभग 30 गाय हैं। उन्होंने करीब एक करोड़ रुपये का कर्ज लेकर यह व्यवसाय शुरू किया है। सैनी के अनुसार, दूध की बिक्री न होने और बार-बार कट लगाए जाने से उन्हें हर महीने भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है, जिससे बैंक लोन चुकाना भी मुश्किल हो रहा है।

वहीं, मिल्कफेड चक्कर प्लांट के प्रभारी विश्वकांत शर्मा ने कहा कि प्लांट की क्षमता केवल एक लाख लीटर है और इससे अधिक दूध को स्टोर करना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि इसी कारण एरिया वाइज दूध खरीदा जा रहा है और पशुपालकों को पहले ही इस बारे में निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है।

यह पहला मामला नहीं है जब प्रदेश में पशुपालकों को दूध भुगतान और खरीद संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी कई बार भुगतान में देरी और कटौती को लेकर पशुपालकों ने नाराजगी जताई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.