Summer Express, राहुल चावला , धर्मशाला | चिटटे पर जिला पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य कर रही है। एक नशा तस्कर की करीब एक करोड़ की संपत्ति फ्रीज होगी, जिसकी प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है। इसके अलावा इस वर्ष तीन माह में नशा तस्करों की ढाई करोड़ की संपत्तियों की सूची पुलिस तैयार कर चुकी है, जिन्हें अटैच कर सीज करने की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इस वर्ष की शुरूआत से ही पुलिस ने नशा तस्करों के गिरोह पर नकेल कसना शुरू कर दिया है, जबकि पिछले नशा तस्करों की वर्ष ढाई करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं।
बैजनाथ में आर्गेनाइजड नेटवर्क ब्रेकडाउन
गौरतलब है कि चिटटे पर जिला पुलिस का पूरा फोकस है। हाल ही में बैजनाथ में चिटटे के आर्गेनाइजड नेटवर्क को ब्रेकडाउन किया गया है, जिसमें मुख्य आरोपी व उसके बेटे व सहयोगियों द्वारा चलाया जा रहा था। इन्हें पंजाब से ड्रग की सप्लाई हो रही थी, जिसमें अमृतसर से भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। चिटटे को लेकर पुलिस द्वारा हैवी ब्रेकडाउन चलाया जा रहा है।
नशा बेच बनाई संपत्तियों पर सख्ती
नशा तस्करों द्वारा नशा बेचकर बनाई गई संपत्तियों पर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। एनडीपीएस एक्ट पुलिस को शक्तियां देता है कि किसी भी नशा तस्कर की प्रॉपर्टीज को अटैच किया जा सकता है। पुलिस इस दिशा में भी कार्य कर रही है, जिससे नशा तस्करों की कमर तोड़ी जा सके।
पिछले वर्ष जिला पुलिस ने नशा तस्करों की ढाई करोड़ की संपत्ति को सीज किया गया है। इस वर्ष एक नशा तस्कर की करीब एक करोड़ की संपत्ति का फ्रीजिंग ऑर्डर पुलिस तैयार कर चुकी है। इसके कुछ अन्य नशा तस्करों की भी प्रॉपर्टी फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी है। इस वर्ष तीन माह में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों की करीब ढाई करोड़ की संपत्तियों की सूचि तैयार की चुकी है, जिनको अटैच किया जाना है।