Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक-दिल्ली ग्रीन कॉरिडोर से पीजीआई ने भेजे लिवर-किडनी, जेल वार्डन ने किया अंगदान

Summer express, सोनीपत | मानवता की मिसाल पेश करते हुए सोनीपत के ताजपुर तिहाड़ा खुर्द निवासी जेल वार्डन कुलदीप के परिवार ने उनके ब्रेन ट्यूमर की गंभीर स्थिति के बीच अंगदान का फैसला लेकर कई जिंदगियों को नई उम्मीद दी। चिकित्सकों द्वारा स्थिति स्पष्ट करने और काउंसिलिंग के बाद परिवार ने अंगदान के लिए सहमति दी।

सोमवार तड़के करीब 4 बजे रोहतक पीजीआई में कुलदीप के अंगों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई, जो लगभग तीन घंटे तक चली। इसके बाद अंगों को विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। लिवर और पैनक्रियाज को दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया, जबकि एक किडनी आईएलबीएस अस्पताल पहुंचाई गई। दूसरी किडनी रोहतक पीजीआई में ही रखी गई, जिसका प्रत्यारोपण भी उसी दिन किया जाना तय है।

अंगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोहतक से दिल्ली के बीच विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इस दौरान हरियाणा पुलिस की एस्कॉर्ट टीम और मेडिकल स्टाफ की निगरानी में अंगों को अलग-अलग वाहनों से तेजी से रवाना किया गया। पूरे ऑपरेशन के दौरान 100 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि यातायात बाधित न हो और अंगों का सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।

गौरतलब है कि रोहतक पीजीआई में पिछले चार दिनों के भीतर यह दूसरा मौका है, जब अंगदान के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। इस पहल से न केवल जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल रहा है, बल्कि समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसबीआई लाइफ में 24 पदों पर भर्ती, रोहड़ू में 17 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

Summer express/शिमला-:  जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, छोटा शिमला में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 17 सितंबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे उप रोजगार कार्यालय, रोहड़ू में साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी शिमला...

जो विकास शिमला में आज हो रहा है, वो मंडी सदर में पहले ही हो चुका है-:आश्रय शर्मा

Summer express/मंडी, धर्मवीर- :पंडोह के साथ लगती ग्राम पंचायत स्योग में आयोजित आठ दिवसीय माता त्रिपुरी भैरवा मेले का सोमवार शाम विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में मंडी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी एवं युवा नेता आश्रय शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने माता त्रिपुरी भैरवा मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके...

कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के आरोप गंभीर, हिमाचल में भी निष्पक्ष जांच की मांग: -भाजपा

Summer express/शिमला-: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में सत्ता और सरकारी संसाधनों से जुड़े मामलों को लेकर सामने आ रहे आरोप गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने नेताओं और सरकारों से जुड़े...

कशॉउ बांध पर छह राज्यों के साथ एमओयू, हिमाचल के हितों को मिली बड़ी मजबूती: नरेश चौहान

Summer express/शिमला,संजू-:कशॉउ बांध परियोजना को लेकर हिमाचल प्रदेश के लिए आज का दिन अहम माना जा रहा है। दिल्ली में टोंस नदी पर प्रस्तावित कशॉउ बांध को लेकर छह राज्यों के बीच समझौता ज्ञापन यानी एमओयू साइन किया जाना है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी इस सिलसिले में दिल्ली पहुंचे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री के...

ISRO की रिपोर्ट से बढ़ी चिंता, अक्टूबर-दिसंबर में 3 शक्तिशाली चक्रवातों का खतरा

summer express,नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की एक नई स्टडी में इस साल के अंत में उत्तरी हिंद महासागर क्षेत्र में चक्रवाती गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच इस क्षेत्र में कम से कम तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान विकसित हो सकते हैं। इन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.