Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर निगम हमीरपुर का सख्त फैसला: सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच पर रोक, पंजीकरण अनिवार्य

हमीरपुर, अरविंद-: नगर निगम हमीरपुर ने शहर में बढ़ती गंदगी और कुत्तों से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए सख्त कदम उठाया है। निगम ने आदेश जारी करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पालतू कुत्तों के शौच करवाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही सभी पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

नगर निगम का कहना है कि यह निर्णय शहर की साफ-सफाई, स्वच्छ वातावरण और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित कुत्ता मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे ताकि लोगों को नियमों की जानकारी मिल सके।इसके अलावा, नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए पकड़ने और नसबंदी का अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है। हाल के वर्षों में कुत्तों के हमलों की घटनाओं में वृद्धि के बाद इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त राकेश शर्मा ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई लोग अपने पालतू कुत्तों को सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शौच करवाते हैं, जिससे गंदगी फैलती है और आम लोगों को परेशानी होती है।उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने अब तक अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण नहीं करवाया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कराएं और नियमों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचएयू की लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की ईंटों से हमला कर हत्या

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) परिसर स्थित लेबर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने युवक के सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस...

कैथल में एथनॉल टैंकर और ट्रक की टक्कर के बाद विस्फोट, चालक की मौत

Summer express, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले में चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। कलायत क्षेत्र के गांव शिमला के पास एथनॉल से भरे टैंकर और धान से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और दोनों वाहनों में भीषण आग...

पलवल में इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, दो करोड़ का सामान जलकर राख

Summer express, पलवल। हरियाणा के पलवल शहर के व्यस्त रेलवे रोड पर होली चिल्ड्रन स्कूल के सामने स्थित एमएस इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम की दूसरी मंजिल पर रखा करोड़ों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर नष्ट हो गया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, इस हादसे...

सोहना नगर परिषद के स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में घोटाले का आरोप, 11 लोगों पर एसीबी ने दर्ज किया केस

Summer express, सोहना (गुरुग्राम)। हरियाणा के सोहना नगर परिषद में करीब एक दशक पहले हुए स्ट्रीट लाइट प्रोजेक्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कार्रवाई की है। वर्ष 2014-15 में करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए इस प्रोजेक्ट की प्राथमिक जांच के बाद तत्कालीन चीफ इंजीनियर, एसडीओ,...

कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, 150 जवानों ने 50 घर खंगाले

Summer express, बलविंदर कुमार, कैथल। हरियाणा के कैथल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर कलायत की सेंसी बस्ती में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। डीएसपी मुख्यालय बीर भान के नेतृत्व में चलाए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.