Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HRTC धर्मशाला बस स्टैंड निर्माण विवाद: कोर्ट जाने की तैयारी, वेंडर पर सख्ती

Summer express/धर्मशाला : राहुल चावला-: धर्मशाला में लंबे समय से लंबित बस स्टैंड निर्माण को लेकर अब मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) इस मुद्दे पर जल्द ही कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में है। निगम प्रबंधन वेंडर द्वारा लगातार निर्माण कार्य में देरी और आनाकानी से नाराज़ है और अब सख्त कदम उठाने के मूड में दिखाई दे रहा है।

एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने स्पष्ट किया कि बस स्टैंड का निर्माण बीओटी (Build-Operate-Transfer) या पीपीपी (Public-Private Partnership) मॉडल के तहत किया जाना था, जिसकी जिम्मेदारी वेंडर को सौंपी गई थी। हालांकि, लंबे समय से वेंडर की ओर से निर्माण कार्य को लेकर कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। इस कारण निगम अब कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एचआरटीसी ने अपने बस चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे बस अड्डे पर वेंडर द्वारा वसूली जा रही फीस का भुगतान न करें। इतना ही नहीं, निजी बस चालकों को भी यह फीस न देने की सलाह दी गई है। निगम का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य में प्रगति नहीं होती, तब तक वेंडर को आर्थिक लाभ नहीं दिया जाएगा।

अजय वर्मा ने यह भी बताया कि बस स्टैंड के लिए भूमि पहले ही वेंडर के नाम लीज पर दी जा चुकी है। ऐसे में एचआरटीसी उस भूमि पर सीधे तौर पर निर्माण कार्य शुरू नहीं कर सकता। यही कारण है कि मामला अब कानूनी दिशा में बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि यदि वेंडर जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं करता है, तो एचआरटीसी अपने स्तर पर वैकल्पिक प्रक्रिया अपनाकर निर्माण कार्य शुरू करने की योजना बनाएगा। निगम का उद्देश्य है कि धर्मशाला में एक आधुनिक और आकर्षक बस अड्डा तैयार किया जाए, जो यात्रियों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान कर सके।

प्रस्तावित डिजाइन के अनुसार बस अड्डे को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसे इस तरह विकसित करने की योजना है कि यहां आने वाले यात्रियों को किसी अच्छे होटल या रेस्टोरेंट जैसी सुविधा और माहौल का अनुभव हो। इसके साथ ही ट्रक यूनियन की भूमि को भी इस परियोजना में शामिल किया गया है, जो पहले ही वेंडर के नाम हो चुकी है।गौरतलब है कि धर्मशाला बस अड्डे का निर्माण लंबे समय से अटका हुआ है। बीच-बीच में काम शुरू होने की उम्मीद जगी, लेकिन हर बार किसी न किसी कारण से यह योजना ठप पड़ गई। अब एचआरटीसी इस परियोजना को हर हाल में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध नजर आ रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.