Facebook-f Youtube X-twitter

मुंबई में सफल लॉन्च के बाद कैस्परस्की ने अपने साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर का किडज़ानिया दिल्ली-एनसीआर में किया विस्तार

Summer express,नई दिल्ली, (दलजीत विक्की) |  ग्लोबल साइबरसिक्योरिटी एवं डिजिटल प्राइवेसी कंपनी कैस्परस्की ने आज देश के सबसे बड़े इंडोर एड्युटेनमेन्ट थीम पार्क किडज़ानिया इंडिया के साथ साझेदारी में किडज़ानिया दिल्ली-एनसीआर (जो नोएडा के जीआईपी मॉल में स्थित है) में कैस्परस्की साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर के लॉन्च की घोषणा की है। 10 अप्रैल 2026 को किडज़ानिया मुंबई में साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर के सफल लॉन्च के बाद यह शुरूआत की गई, इस तरह यह पहल अब किडज़ानिया इंडिया की दोनों लोकेशनों पर उपलब्ध है।

आज के बच्चे ‘डिजिटल नेटिव’ हैं, बहुत कम उम्र से ही वे टेक्नोलॉजी और इसके फायदों को समझने लगते हैं। भारत में 82.2 फीसदी बच्चों को 14 साल की उम्र से पहले ही मोबाइल डिवाइस का एक्सेस मिल जाता है और वे इन डिवाइसेज़ के ज़रिए वीडियोज़ देखते है, ऑनलाईन गेम खेलते हैं, अपने दोस्तों एवं परिवारजनों के संपर्क में रहते हैं। साथ ही ये डिवाइसेज़ स्कूल के काम पूरे करने में भी उनके बहुत काम आते हैं। दिल्ली-एनसीआर में लाखों इंटरनेट यूज़र हैं, यह भारत के सबसे ज़्यादा डिजिटल एक्टिव क्षेत्रों में से एक है। ऐसे में इस क्षेत्र के बच्चों को साइबरसिक्योरिटी के बारे में जागरुक बनाना बेहद ज़रूरी है।

इसी सोच के साथ कैस्परस्की और किडज़ानिया अपनी साझेदारी को  दिल्ली-एनसीआर लेकर आए हैं, जिसके ज़रिए बच्चे साइबरसिक्योरिटी और ज़िम्मेदाराना डिजिटल नागरिकता के बारे में जागरुकता बढ़ाने में हमारे सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके तहत बच्चों को रोचक एवं गहन अनुभव के साथ साइबर इन्वेस्टिगेटर की तरह काम करने का मौका मिलेगा, वे डिजिटल दुनिया के सबसे आम जोखिमों तथा ऐसे साइबरसिक्योरिटी टूल्स को समझ सकेंगे जो आज की डिजिटल ज़िंदगी में हमें सुरक्षित रख सकते हैं। और ऐसे ही होंगे हमारे आने वाले कल के साइबर हीरो!!

साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर अपनी तरह का पहला रोल-प्ले सेंटर है, जो 6 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को वास्तविक दुनिया के साइबर सिक्योरिटी मिशन के केंद्र में रखता है। यहाँ बच्चे कैस्परस्की के आधुनिक सिक्योरिटी टूल्स का इस्तेमाल करके फ़िशिंग, पहचान की चोरी और साइबरबुलिंग के मामलों की जाँच करते हैं। इस सेंटर में, बच्चे कैस्परस्की यूनिफ़ॉर्म पहन कर ऐसे वर्कस्टेशन पर काम करते हैं, जहो कैस्परस्की का मॉनिटर व सिक्योरिटी सॉफ़्टवेयर होता है। इंटरैक्टिव सिमुलेशन और डिजिटल मिशन के ज़रिए, वे ऑनलाइन खतरों को पहचानना, सुरक्षित ब्राउज़िंग का अभ्यास करना और साइबर सिक्योरिटी से जुड़ी असल स्थितियों पर प्रतिक्रिया देना सीखते हैं। यह सब कुछ 20 मिनट के एक प्रैक्टिकल सेशन में होता है, जिसमें एक बार में 6 बच्चे शामिल हो सकते हैं। 156.50 वर्ग फ़ीट का यह स्पेस बच्चों को खेल-खेल में बहुत कुछ सीखने का मौका देता है, वे आलोचनात्मक सोच, डिजिटल जागरूकता और ज़िम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार जैसे कई पहलुओं को सीख पाते हैं। जाँच पूरी करने के बाद बच्चों को 10 किडज़ोस मिलते हैं।

इस विस्तार पर बात करते हुए, कैस्परस्की इंडिया के जनरल मैनेजर, जयदीप सिंह ने कहा, “मुंबई में हमारे पहले साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर को मिली ज़बरदस्त प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया है कि  बच्चे न सिर्फ़ साइबर सुरक्षा के बारे में सीखना चाहते हैं, बल्कि वे इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं। इस अनुभव को दिल्ली-एनसीआर तक लाना, देश भर में डिजिटल रूप से जागरूक पीढ़ी तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग डिजिटल दुनिया के साथ गहराई से जुड़े हैं। ऐसे में हमारा मानना है कि हर बच्चे और हर परिवार को साइबर सिक्योरिटी के बारे में बात करनी चाहिए। किडज़ानिया साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर में आने वाला हर बच्चा न सिर्फ मनोरंजक अनुभव लेकर जाता है, बल्कि खुद को ज़्यादा सशक्त भी महसूस करता है; और हम पूरे देश में इसी तरह का सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

‘‘कुछ ही दिनों पहले किडज़ानिया मुंबई के लॉन्च के बाद नए दौर के रोल-प्ले जैसे साइबर सिक्योरिटी इन्वेस्टिगेटर के लिए जो उत्साह देखने को मिला, उससे हमारी यह सोच और मजबूत हुई है कि आज के बच्चे और अभिभावक वास्तविक एवं प्रासंगिक अनुभव पाना चाहते हैं। किडज़ानिया में हम इसी जिज्ञासा को इमर्सिव लर्निंग में बदलना चाहते हैं और उन्हें वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए जागरुक एवं आत्मविश्वास से भरपूर बनाना चाहते हैं।’’ तरणदीप सिंह सेखों, चीफ़ बिज़नेस ऑफिसर, किडज़ानिया इंडिया ने कहा।

किडज़ानिया दिल्ली-एनसीआर में हुए भव्य लॉन्च समारोह में, कैस्परस्की और किडज़ानिया इंडिया के वरिष्ठ प्रतिनिधी तथा मीडिया एवं इन्फ्लुएंसर्स भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन किडज़ानिया के सिग्नेचर शो फ्लो  के अनुसार किया गया था, जिसमें एक नृत्य प्रस्तुति, चाबी सौंपना और किडज़ानिया सिटी में भव्य परेड हुई, इसके बाद साइबर इन्वेस्टिगेशन सेंटर में रिबन-कटिंग हुई तथा मेहमानों को लाईव रोल-प्ले का अनुभव भी मिला। 120 मेहमानों की क्षमता वाले दिल्ली-एनसीआर मेट्रोपोलिटन थिएटर में औपचारिक कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसने लॉन्च के पैमाने और महत्वाकांक्षा को उजागर किया।

इस साझेदारी के तहत, किडज़ानिया के टिकट ऑनलाइन खरीदने वाले आगंतुकों को कैस्परस्की प्रीमियम का 2 महीने का फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन मिलेगा; वहीं, किडज़ानिया के सालाना पास रखने वालों को कैस्परस्की प्रीमियम का 3 महीने का फ्री ट्रायल सब्सक्रिप्शन मिलेगा। किडज़ानिया से बाहर निकलते समय परिवारों को कैस्परस्की प्रीमियम के 1 महीने के फ्री ट्रायल वाउचर भी दिए जाएँगे। इसी तरह रोल-प्ले पूरा करने वाले बच्चों को उन्हें एक पर्सनलाइज़्ड कैस्परस्की साइबर इन्वेस्टिगेटर कार्ड मिलेगा, जो सर्टिफ़ाइड साइबर डिफ़ेंडर के रूप उनकी उपलब्धि की  होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.