Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।

ऊना के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के पास इन दिनों डंगे के निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, पिछले साल भारी बारिश के चलते करोड़ों रुपये की लागत से बना यह संयंत्र पानी में डूब गया था, जिससे इसका उत्पादन ठप हो गया था।

अब संयंत्र को दोबारा ऐसे नुकसान से बचाने के लिए कई फीट ऊंची सीमेंटेड दीवार बनाई जा रही है और बारिश के पानी को डायवर्ट करने की योजना पर काम हो रहा है।लेकिन इस निर्माण को लेकर आसपास के किसानों में नाराजगी है। किसानों का कहना है कि पानी के डायवर्जन से उनकी सैकड़ों एकड़ जमीन जलमग्न हो सकती है। उनका आरोप है कि डंगा बनने के बाद बारिश का सारा पानी उनकी खेतों में भर जाएगा, जिससे गेहूं, मक्का और अन्य नकदी फसलें बर्बाद हो सकती हैं।किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और किसानों से बातचीत की.सतपाल सत्ती ने कहा कि पिछली बारिश में संयंत्र के डूबने के पीछे इसकी डीपीआर में खामियां थीं और इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि परियोजना के निर्माण में जल्दबाजी और अनियमितताएं बरती गईं।उन्होंने कहा कि अब संयंत्र को बचाने के लिए बनाया जा रहा डंगा किसानों के लिए नई समस्या बन सकता है। अगर पानी की सही निकासी नहीं की गई तो किसानों की जमीन बर्बाद हो सकती है।सत्ती ने प्रशासन से अपील की कि ऐसा समाधान निकाला जाए जिससे न तो संयंत्र को नुकसान हो और न ही किसानों की फसलें प्रभावित हों। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे इस मुद्दे को अधिकारियों के सामने उठाकर जल्द समाधान करवाने की कोशिश करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.