Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भीषण गर्मी का असर तेज: पारा 45 डिग्री के करीब, कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी

Summer Express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के राज्यों में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है और कई इलाकों में पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

दिल्ली में रविवार को सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से लगभग 3 डिग्री अधिक है। वहीं कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री से भी ऊपर पहुंच गया है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बुधवार से शुक्रवार तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव की स्थिति बनने की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा।

बीते दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुक्रवार को दिल्ली में पारा 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जिसके बाद बारिश और तेज हवाओं से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन यह राहत अधिक समय तक नहीं टिक सकी और गर्मी फिर से बढ़ गई।

रविवार को राजधानी के रिज क्षेत्र में 41.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि मुंगेशपुर में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो दिल्ली के सबसे गर्म इलाकों में शामिल रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार चल रही गर्म और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। दिल्ली के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी गर्मी का असर तेज रहेगा।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि बुधवार से शुक्रवार के बीच यह 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह तक मौसम में किसी बड़ी राहत की संभावना नहीं है। हल्के बादल या कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का असर भी गर्मी को कम नहीं कर पाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार, जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो और सामान्य से 4.5 डिग्री या उससे ज्यादा बढ़ जाए, तो हीटवेव की स्थिति मानी जाती है। वहीं, तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने पर गंभीर हीटवेव घोषित की जाती है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.