Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार CIA इंचार्ज पवन कुमार पर महिला के गंभीर आरोप, वीडियो वायरल

Summer express,हिसार  | हिसार सीआईए इंचार्ज पवन कुमार एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का काफिला रोकने के मामले के बाद अब उकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा की एक महिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इंस्पेक्टर पर प्रताड़ना, धमकी, हत्या और उगाही जैसे आरोप लगाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।

वायरल वीडियो में महिला बेहद डरी और भावुक नजर आ रही है। उसने कहा कि वह नहीं चाहती कि कोई और भी इस तरह की कथित ज्यादती का शिकार बने। महिला ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर की कथित कार्रवाई के चलते एक व्यक्ति ‘हरपाल’ के बच्चे अनाथ हो गए, क्योंकि उसके अनुसार उसकी हत्या इंस्पेक्टर द्वारा की गई थी। महिला ने आशंका जताई है कि वीडियो सामने आने के बाद उसे और उसके बच्चों को खतरा हो सकता है।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर पवन कुमार ने उसके पति रमेश कुमार को जेल में जाकर धमकाया था और मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया था। महिला के अनुसार, उन्हें कहा गया था कि अगर केस वापस नहीं लिया गया तो उसके परिवार को झूठे मामलों में फंसाया जाएगा। पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास RTI के जरिए जुटाए गए दस्तावेजी सबूत हैं, जिनमें जेल में बिना आधिकारिक रिकॉर्ड के मुलाकात और धमकी देने की बात सामने आती है।

पीड़ित महिला का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से न्याय के लिए अदालतों के चक्कर काट रही है और उसके पास मेडिकल रिपोर्ट सहित सभी आवश्यक सबूत मौजूद हैं। उसने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए और इंस्पेक्टर की कथित अवैध संपत्ति की भी जांच हो। साथ ही उन्होंने उन्हें तत्काल सेवा से हटाने की मांग की है।

वहीं, इंस्पेक्टर पवन कुमार ने सभी आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और इनमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.