Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप, झटकों से दहशत

Summer express, नई दिल्ली | मंगलवार तड़के मणिपुर के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, सुबह 5:59 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 दर्ज की गई। इसका केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में स्थित था।

झटकों के दौरान लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। कामजोंग और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता इतनी थी कि इसके झटके नगालैंड और असम के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए।

भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से लगभग 62 किलोमीटर की गहराई में, अक्षांश 24.703 उत्तर और देशांतर 94.415 पूर्व पर स्थित था। हालांकि, फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

इससे एक दिन पहले सोमवार रात उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में भी हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 3.0 मापी गई।

वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भूकंपीय गतिविधियां देखने को मिलीं। सोमवार सुबह जापान में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद समुद्र में करीब 80 सेंटीमीटर ऊंची लहरें उठीं और सुनामी का अलर्ट जारी किया गया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिवाली पर सोहना को जाम से राहत दिलाने की तैयारी, विधायक तेजपाल तंवर ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण

Summer express, सोहना। दिवाली के त्योहार पर शहरवासियों और वाहन चालकों को जाम की समस्या से बचाने के लिए सोहना में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। विधायक तेजपाल तंवर ने पुलिस और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...

हरियाणा में चक्रवाती तूफान का असर :15 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Summer express, चंडीगढ़। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर हरियाणा के मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने राज्य के 15 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और संभावित...

फरीदाबाद से पंजाब ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार, आईएसआई और शहजाद भट्टी से जुड़े तार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद में पंजाब पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांछित आरोपी कुलवंत अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पंजाब के फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए ग्रेनेड हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। जांच एजेंसियों के अनुसार, उसके कथित...

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, दंपती और बेटी की मौत, दो बच्चे गंभीर

Summer express, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव धुनेला और लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और वाहन बस के पिछले हिस्से...

पलवल के 14 गांवों में कैंसर के 122 सक्रिय मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग की जांच में खुलासा

Summer express, पलवल। जिले में कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान में चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं। अभियान के तहत अब तक जिन 14 गांवों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य जांच की गई है, वहां कैंसर के 122...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.