Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में हरियाणा गैंगस्टर का एनकाउंटर: ऑपरेशन सेल की फायरिंग में घायल होकर गिरफ्तार

Summer express, चंडीगढ़ | चंडीगढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल और हरियाणा के एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मुकेश गोलू, निवासी गोहाना (हरियाणा) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा है। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी को सेक्टर-25 के पास घेर लिया गया, जहां उसने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी घायल हो गया। इस दौरान कुल पांच राउंड गोलियां चलीं, तीन आरोपी की ओर से और दो पुलिस की तरफ से। मौके से गोलियों के खोल और हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पहले से ही चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - Auto Draft

तिरुपति में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी-मां की हत्या के बाद दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति

Summer express, तिरुपति  | आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और मां की कथित रूप से हत्या कर दी और इसके बाद अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इस वारदात से पूरे...
Summer Express - रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

रेवाड़ी: सीए के घर-ऑफिस पर आयकर विभाग का छापा, दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड खंगाले

Summer express, रेवाड़ी  | रेवाड़ी में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर और कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई शहर के भाडावास गेट क्षेत्र में गुरुग्राम से आई टीम द्वारा की गई, जिसमें भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। छापे के दौरान किसी भी व्यक्ति के...
Summer Express - गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

गुरुग्राम में दमकल हड़ताल का असर: 35 बस रूट बंद ,यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Summer express, गुरुग्राम  | गुरुग्राम में दमकलकर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर की परिवहन व्यवस्था पर भी दिखने लगा है। दमकल केंद्रों पर ड्यूटी के लिए भेजे गए 51 रोडवेज चालकों के कारण करीब 35 बस रूट पूरी तरह बंद हो गए हैं, जिससे यात्रियों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी का सामना...
Summer Express - पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

पलवल में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल  | पलवल में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने विपक्ष का पुतला फूंका और संसद में बिल का विरोध करने के खिलाफ नाराजगी जताई। प्रदर्शन में फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा, जिला...
Summer Express - पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

पंजाब में अवैध खनन पर सख्ती: फ्लाइंग स्क्वॉड गठन की तैयारी, तकनीक आधारित निगरानी को मिलेगा बढ़ावा

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी शुरू कर दी है। खनन मंत्री बरिंदर गोयल ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि निगरानी व्यवस्था को तकनीक आधारित बनाकर और अधिक प्रभावी किया जाए तथा अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.