Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तलवंडी साबो में मामूली विवाद में 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों पर केस दर्ज

Summer express, बठिंडा | पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो क्षेत्र के भागीवांदर गांव में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 26 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि मृतक के परिवार में गहरा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, मृतक हरजीत सिंह (26), पुत्र बिल्लू सिंह, का अपने पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हरजीत सिंह को तुरंत सिविल अस्पताल तलवंडी साबो ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की है। उनका कहना है कि मामूली विवाद को लेकर उनके बेटे की जान ले ली गई, जो बेहद दुखद और निंदनीय है।

डीएसपी तलवंडी साबो जसजोत सिंह ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.