Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में दहेज के लिए दोहरी हत्या,महिला और मासूम बेटी की मौत; 3 महीने का नवजात लापता

Summer express / पलवल-:हरियाणा के पलवल जिले के गांव किठवाड़ी से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दहेज की मांग को लेकर 23 वर्षीय महिला और उसकी 4 वर्षीय मासूम बेटी की निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के 3 महीने के नवजात बेटे को साथ लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव कामर गढ़ी निवासी नरवीर ने चांदहट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन मिथलेश की शादी वर्ष 2020 में पलवल के किठवाड़ी गांव निवासी धर्मवीर पुत्र दयाचंद के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में जमीन, एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 25 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर मिथलेश को लगातार प्रताड़ित करते थे।

नरवीर के अनुसार, उनकी बहन के साथ कई बार मारपीट की गई और उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। उन्होंने बताया कि मिथलेश की एक 4 वर्षीय बेटी और 3 महीने का बेटा है। हाल ही में जब मिथलेश ने पलवल के सामान्य अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था, तब भी ससुराल पक्ष के लोगों ने अस्पताल में जाकर उसके साथ मारपीट की थी, जिसकी शिकायत पहले ही पुलिस में दर्ज कराई गई थी।उन्होंने आगे बताया कि 25 अप्रैल को उन्हें फोन के माध्यम से बहन और भांजी की मौत की सूचना मिली। जब वे किठवाड़ी पहुंचे तो दोनों के शव घर में पड़े मिले। उनके शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे और कान-नाक से खून बह रहा था। इसके अलावा मिथलेश के शरीर से गहने भी गायब थे और ससुराल पक्ष के सभी सदस्य मौके से फरार थे। शिकायत में यह भी बताया गया है कि 3 महीने का नवजात बच्चा भी लापता है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है।

 मामले की सूचना मिलते ही चांदहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। थाना प्रभारी हरिकृष्ण ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर पति धर्मवीर उर्फ धर्मु, देवर कर्मवीर, सास प्रेमवती, ससुर दयाचंद और ननद रेखा व अनीता के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और नवजात बच्चे की तलाश भी तेज कर दी गई है।यह घटना एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा की भयावहता को उजागर करती है, जिसने एक परिवार को उजाड़ कर रख दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.