Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में ‘ऑपरेशन लगाम’ तेज, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती; जनता ने पुलिस पर भी उठाए सवाल

Summer express/ पलवल-:हरियाणा के पलवल में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान ‘ऑपरेशन लगाम’ शुरू किया है। इस अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इस कार्रवाई के बीच आमजन ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

पलवल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां, मॉडिफाइड वाहनों, पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट, बिना नंबर प्लेट के वाहन और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ लागू किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

डीएसपी मनोज वर्मा के अनुसार, ‘ऑपरेशन लगाम’ के तहत पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने पिछले 22 दिनों में व्यापक कार्रवाई करते हुए हजारों चालान किए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, शराब पीकर वाहन चलाने के 508, ब्लैक फिल्म के 1101, रेड-ब्लू लाइट के 16, मॉडिफाइड साइलेंसर बुलेट के 88, बिना नंबर प्लेट के 1157 और प्रेशर हॉर्न के 114 चालान किए गए हैं। कुल मिलाकर अब तक 9106 चालान किए जा चुके हैं, जिन पर करीब 2.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।इसके साथ ही पुलिस ने “ना रील में गुंडागर्दी, ना रोड पर मनमानी” अभियान भी शुरू किया है, जिसके तहत सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट या नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

हालांकि, आम लोगों में इस अभियान को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि ट्रैफिक नियम केवल आम जनता पर ही लागू होते हैं, जबकि कई पुलिसकर्मी खुद नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। पुलिस वाहनों पर स्टिकर, डैशबोर्ड पर पुलिस कैप रखकर रौब दिखाना और अन्य अनियमितताएं आम बात हैं, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती।

इस पर डीएसपी मनोज वर्मा ने स्पष्ट किया कि कानून सभी के लिए समान है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति—चाहे आम नागरिक हो या पुलिसकर्मी—यदि नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि वाहन पर अवैध शब्द लिखना या डैशबोर्ड पर पुलिस कैप रखकर चलना नियमों के खिलाफ है।अब देखना होगा कि यह अभियान जमीन पर कितनी निष्पक्षता से लागू होता है और क्या वाकई सभी पर समान रूप से कार्रवाई होती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.