Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नारनौल में जल संकट से राहत की तैयारी, ₹2.58 करोड़ की योजना से पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

Summer express, नारनौल | भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत झेल रहे नारनौल शहर के लिए राहत भरी खबर है। जन स्वास्थ्य विभाग ने पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए 2.58 करोड़ रुपये की विस्तृत योजना तैयार की है, जिससे शहर में लंबे समय से बनी जल समस्या को काफी हद तक दूर करने की उम्मीद है।

विभाग द्वारा दिसंबर 2025 में यह प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा जा चुका है। योजना को मंजूरी मिलते ही शहर में जल आपूर्ति ढांचे को मजबूत करने का काम शुरू किया जाएगा।

फिलहाल हालात यह हैं कि नहर से समय पर पानी नहीं मिलने के कारण शहर के अधिकांश जल टैंकों में जल स्तर काफी नीचे पहुंच गया है। कई टैंकों में पानी 1-2 फुट तक ही सीमित रह गया, जिससे मोटर भी पानी उठाने में असमर्थ हो गई। ऐसे में विभाग को पानी की सप्लाई में कटौती करनी पड़ी और टैंकरों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है।

शहर में वर्तमान में 10 जल टैंक हैं, जिनमें से 4 रेवाड़ी रोड और 6 नसीबपुर क्षेत्र में स्थित हैं। इनके जरिए शहर और आसपास के क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति की जाती है। बढ़ती आबादी और क्षेत्र विस्तार के कारण पानी की मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। नगर परिषद क्षेत्र अब 25 से बढ़कर 31 वार्ड का हो चुका है, जिसमें 6 गांव भी शामिल किए गए हैं।

नई योजना के तहत 5 अतिरिक्त जल टैंक और 11 नए बूस्टिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके साथ ही शहर में करीब 175 किलोमीटर लंबी विभिन्न व्यास की पाइपलाइन बिछाने का प्रस्ताव है, जिससे हर इलाके में पर्याप्त दबाव के साथ पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके।

नए जल टैंकों के निर्माण के लिए गांव कोजिंदा में 6 एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई गई है। इसके अलावा पटीकरा, रेवाड़ी रोड और नसीबपुर क्षेत्रों में भी निर्माण कार्य के लिए भूमि चिन्हित की गई है।

योजना के तहत पुरानी मंडी, फौजदार कॉलोनी, केशव नगर, हीरा नगर, नूनी सेखपुरा, ढाणी किरारोद अफगान, कैलाश नगर, सुभाष नगर, दिल्ली वाली ढाणी और पीजी कॉलेज क्षेत्र में नए बूस्टिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, ताकि सभी इलाकों में समान रूप से जल आपूर्ति हो सके।

इसके साथ ही विभाग ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए बकाया बिलों पर ब्याज माफी की घोषणा की है। 31 मार्च 2025 तक करीब 17 करोड़ रुपये के बकाया को देखते हुए विभाग ने कहा है कि जो उपभोक्ता 31 मई तक बिल जमा कर देंगे, उनके बकाया पर लगने वाला ब्याज माफ कर दिया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, योजना लागू होने के बाद शहर में जल संकट की समस्या में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.