Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दिया इस्तीफा, नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज

Summer express, गुवाहाटी | असम में नई सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपने पद से इस्तीफा राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सौंप दिया है। इस्तीफा देने के बाद राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा है।

इसी बीच, राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग गोयल ने विधानसभा चुनाव के आधिकारिक परिणाम राज्यपाल को सौंप दिए हैं। परिणामों की औपचारिक पुष्टि के बाद अब राज्यपाल नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की है। गठबंधन को स्पष्ट बहुमत ही नहीं, बल्कि दो-तिहाई बहुमत हासिल हुआ है, जिससे सरकार गठन में किसी प्रकार की अड़चन नहीं है।

चुनाव परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 126 सदस्यीय विधानसभा में 82 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके सहयोगी दल असम गण परिषद और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 10-10 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर सिमट गई, जबकि उसके सहयोगी रायजोर दल को 2 सीटें प्राप्त हुईं। अन्य दलों में ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 2 और तृणमूल कांग्रेस को 1 सीट मिली है।

उल्लेखनीय है कि असम में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को एक ही चरण में आयोजित किए गए थे, जबकि मतगणना 4 मई को हुई। अब राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और जल्द ही नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.