Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिलजीत दोसांझ को आतंकी पन्नू की धमकी, ‘ऑरा-2026’ वर्ल्ड टूर पर बढ़ी सुरक्षा चिंता

Summer express, चंडीगढ़ | पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के ‘ऑरा-2026’ वर्ल्ड टूर को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं। प्रतिबंधित संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के प्रमुख और घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने उन्हें खुली धमकी दी है। एक वीडियो संदेश जारी कर पन्नू ने चेतावनी दी कि कनाडा में विरोध के बाद अब अमेरिका में होने वाले कार्यक्रमों के दौरान और अधिक आक्रामक विरोध का सामना करना पड़ सकता है।

यह विवाद वैंकूवर और कैलगरी में हुए हालिया कॉन्सर्ट के बाद सामने आया, जहां कुछ खालिस्तान समर्थकों ने झंडे और भारत विरोधी नारे लगाकर कार्यक्रम में व्यवधान डालने की कोशिश की थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और प्रदर्शनकारियों को बाहर किया गया।

पन्नू ने अपने बयान में दिलजीत के देशभक्ति से जुड़े बयानों और अमिताभ बच्चन के प्रति उनके सम्मान को लेकर भी आपत्ति जताई। उसने गायक पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए उकसाने वाली भाषा का इस्तेमाल किया।

30 अप्रैल को कैलगरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिलजीत दोसांझ ने मंच से स्पष्ट किया था कि वे अपने शो में किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा था कि उनके कार्यक्रमों में परिवार और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं, इसलिए माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस बयान के बाद पन्नू ने और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भविष्य में हिंसक विरोध की चेतावनी दी। हालांकि दिलजीत दोसांझ ने अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि वे हमेशा पंजाब और उससे जुड़े मुद्दों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाते रहे हैं और अपनी पहचान पर गर्व करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के दौरान उन्होंने अपने कार्यक्रम स्थगित कर लोगों की मदद की थी। उन्होंने साफ किया कि वे किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं और अपने कार्यक्रम जारी रखेंगे।

फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और अमेरिका में होने वाले आगामी कार्यक्रमों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.