Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक RTO में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, ACB ने दो अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़ा

Summer express, रोहतक | हरियाणा के रोहतक से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए RTO कार्यालय के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में निरीक्षक राकेश राणा और सहायक सचिव मनीष मदान शामिल हैं। दोनों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया।

जानकारी के मुताबिक, ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए महर्षि दयानंद कॉलोनी क्षेत्र में निरीक्षक राकेश राणा को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सहायक सचिव मनीष मदान की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद उसे भी हिरासत में लिया गया। इस संबंध में ACB थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने ACB को दी गई शिकायत में बताया कि उसके ट्राले का चालान RTO विभाग द्वारा किया गया था। जब वह चालान भरने के लिए कन्हेली स्थित RTO कार्यालय पहुंचा, तो वहां मौजूद अधिकारियों ने उस पर दबाव बनाते हुए कथित तौर पर ‘सेटिंग’ करने को कहा। आरोप है कि ऐसा न करने पर उसकी गाड़ियों के बार-बार चालान करने की धमकी दी गई।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने प्रति वाहन 7 हजार रुपये मासिक रिश्वत की मांग की। उसकी और उसके साथियों की करीब 150 गाड़ियां संचालित होती हैं, जिसके आधार पर कुल 10.50 लाख रुपये प्रतिमाह की मांग रखी गई। बाद में यह सौदा 8 लाख रुपये मासिक पर तय हुआ, जिसमें से लगभग 5.50 लाख रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।

ACB ने शिकायत की पुष्टि के बाद रेडिंग टीम गठित की और जाल बिछाकर आरोपियों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

Summer express/धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही...
Summer Express - डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

डलहौजी नगर परिषद चुनाव में विकास बना बड़ा मुद्दा, पढ़े-लिखे प्रतिनिधियों को चुनेगी जनता : आशा कुमारी

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:डलहौजी नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी  ने पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि डलहौजी की जनता इस बार पढ़े-लिखे और समझदार प्रतिनिधियों को चुनकर नगर...
Summer Express - जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी...
Summer Express - आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

Summer express/अंबाला — : अंबाला छावनी के गणेश विहार इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में गली से गुजर रहे 13 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना...
Summer Express - हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों और किसानों की बढ़ी परेशानी

हरियाणा में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम लोगों और किसानों की बढ़ी परेशानी

Summer express/कैथल/बलिन्द्र कुमार-:अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हरियाणा में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी लागू कर दी गई। इस फैसले के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.