Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्नैपचैट पर शुरू हुआ प्यार चार महीने में खूनी वारदात में बदला

Summer express, बहादुरगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैपचैट पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत बहादुरगढ़ में देखने को मिला। शादी को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच युवक ने कथित तौर पर अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को घायल कर घटना को दूसरी दिशा देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पूछताछ में सच सामने आ गया।

मृतका की पहचान चांदनी कुमारी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी युवक अभिषेक फतेहाबाद के समैण गांव का रहने वाला बताया गया है। दोनों की दोस्ती जनवरी 2026 में स्नैपचैट के जरिए हुई थी, जो जल्द ही प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण विवाद गहराता गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों बहादुरगढ़ के देवीलाल पार्क के पास माइनर किनारे मिले थे। आरोप है कि इसी दौरान अभिषेक ने चाकू से चांदनी का गला काट दिया। वारदात के बाद उसने अपनी कलाई की नस काटने और गर्दन पर वार कर आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन उसकी जान बच गई।

घटना के बाद आरोपी ने चाकू पास में फेंककर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शुरुआती पूछताछ में उसने दावा किया कि दो अज्ञात युवकों ने हमला किया था, लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

मृतका के भाई अरविंद की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने अभिषेक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत में कहा गया है कि अभिषेक शादी करना चाहता था, लेकिन परिवार ने इनकार कर दिया था। इसी रंजिश में उसने चांदनी की हत्या कर दी।

पुलिस को घटनास्थल के पास से खून से सना चाकू भी बरामद हुआ है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। जांच अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि हत्या के पीछे केवल शादी का विवाद था या कोई अन्य कारण भी शामिल है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पहले भी एक-दो बार मिल चुके थे। मृतका का परिवार मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला है और कई वर्षों से बहादुरगढ़ के शक्ति नगर में रह रहा है। चांदनी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां एक निजी अस्पताल में काम करती हैं।

वहीं आरोपी अभिषेक का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। फिलहाल आरोपी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है और अस्पताल में पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.