Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद कोलकाता पहुंचे सीएम नायब सैनी

Summer express, चंडीगढ़। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कोलकाता पहुंचे। वह भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उनकी मौजूदगी को राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते प्रभाव के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कोलकाता में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को मंच की दूसरी पंक्ति में स्थान दिया गया। उनके साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी देखने को मिली।

मंच की अग्रिम पंक्ति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता और अन्य सहयोगी दलों के प्रमुख नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी सुबह चंडीगढ़ से दिल्ली होते हुए कोलकाता पहुंचे। बंगाल दौरे के बाद उनका अगला कार्यक्रम असम में निर्धारित है, जहां वह पार्टी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नायब सैनी को छह विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी थी। उन्होंने इन क्षेत्रों में जनसभाएं, रोड शो और चुनावी रणनीति के जरिए पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार किया। जिन छह सीटों पर उन्होंने प्रचार किया, उनमें से चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जीत मिली। पार्टी इसे सैनी की रणनीतिक सफलता के रूप में देख रही है।

चुनाव प्रचार के दौरान नायब सैनी ने परिवर्तन यात्रा में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने मेदिनीपुर के मोयना सहित कई विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो और जनसभाएं कीं। इसके अलावा हुगली क्षेत्र के श्रीरामपुर, चंपदनी, चंदीताला, जंगीपारा और उत्तरपारा जैसे इलाकों में भी भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
भाजपा नेतृत्व अब नायब सैनी को पंजाब की राजनीति में भी अहम भूमिका देने की तैयारी में है। पिछले कुछ समय से उनकी पंजाब में सक्रियता बढ़ी है और पार्टी उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महत्वपूर्ण चेहरा मान रही है। भाजपा को उम्मीद है कि बंगाल की तरह पंजाब में भी सैनी संगठन को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.