Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार सीएससी संचालकों पर केस

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। वार्ड नंबर-6 की भाजपा पार्षद कोमल पांचाल के फर्जी हस्ताक्षर और नकली मोहर का इस्तेमाल कर रिहायशी प्रमाण पत्र तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने चार कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ, जब नूरवाला क्षेत्र का एक कंप्यूटर सेंटर संचालक कुछ दस्तावेज सत्यापन के लिए पार्षद कोमल पांचाल के पास लेकर पहुंचा। दस्तावेजों की जांच के दौरान पार्षद ने पाया कि फाइलों पर उनके नाम की मोहर लगी हुई थी और हस्ताक्षर भी किए गए थे, जबकि उन्होंने कभी उन कागजात पर हस्ताक्षर नहीं किए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्षद और उनके पति तरुण पांचाल ने अपने स्तर पर जांच शुरू की। जांच में एक संगठित गिरोह के सक्रिय होने की आशंका सामने आई। शिकायत के मुताबिक, मोनू चौहान नाम का व्यक्ति इस पूरे नेटवर्क का मुख्य संचालक बताया जा रहा है, जो खुद भी एक सीएससी केंद्र चलाता है।
आरोप है कि सतपाल नामक व्यक्ति लोगों को दस्तावेज बनवाने के लिए अलग-अलग सीएससी केंद्रों तक पहुंचाता था। इस नेटवर्क में नूरवाला की कमलजीत कौर, तहसील कैंप के सौरव और नगर निगम के पास स्थित एक अन्य केंद्र संचालक शर्मा की भी संलिप्तता सामने आई है। बताया जा रहा है कि ये लोग मिलकर फर्जी मोहर और जाली हस्ताक्षरों के जरिए दस्तावेज तैयार कर सरकारी पोर्टल पर अपलोड करते थे।

पार्षद कोमल पांचाल ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में आशंका जताई है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय हो सकता है और अब तक बड़ी संख्या में फर्जी प्रमाण पत्र तैयार किए जा चुके होंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल जनप्रतिनिधि के हस्ताक्षरों का दुरुपयोग नहीं, बल्कि सरकारी व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रिया के साथ गंभीर धोखाधड़ी है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी दस्तावेजों के दुरुपयोग से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए और क्या इसमें किसी अन्य सरकारी कर्मचारी की भी भूमिका है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे केवल अधिकृत केंद्रों से ही सरकारी दस्तावेज बनवाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

युवा खिलाड़ियों पर मोर्कल का भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ हर चुनौती के लिए तैयार भारत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की तैयारियों, युवा खिलाड़ियों की भूमिका और विपक्षी टीम की चुनौती को लेकर खुलकर बात की। धर्मशाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम हर परिस्थिति के लिए तैयार है...

भारत के खिलाफ चुनौती से अफगानिस्तान करेगा वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत: शहीदी

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के कप्तान अशमतुल्लाह शहीदी ने कहा कि उनकी टीम आईसीसी विश्व कप 2027 अभियान की शुरुआत दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शामिल भारत के खिलाफ करने जा रही है।उन्होंने कहा कि यह मुकाबला टीम के लिए अपनी तैयारियों, मजबूती और कमजोरियों...

हिमाचल में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,14 जून से राहत के आसार

Summer express/शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क...

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की अफवाह से हड़कंप, शौचालय में मिला संदिग्ध नोट; जांच में कुछ नहीं निकला

Summer express, लखनऊ। लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान शुक्रवार को बम की झूठी सूचना मिलने के बाद निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकी। विमान के शौचालय में एक संदिग्ध नोट मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और यात्रियों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन...

जालंधर के जेपी नगर में गोदाम में भीषण आग, दमकल की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

Summer express, जालंधर। शहर के जेपी नगर क्षेत्र में देर रात एक गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने से आसपास के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.