Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जनता का एक-एक वोट हरियाणा के समृद्ध, सुरक्षित और विकसित भविष्य की मजबूत नींव रखेगा-सीएम नायब सिंह सैनी 

चंडीगढ़— हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनावों को लेकर जनता से अधिक से अधिक मतदान करने और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव राज्य के विकास और स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई केवल मतदान का दिन नहीं, बल्कि हरियाणा के भविष्य को नई दिशा देने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक मत नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और राज्य की प्रगति से जुड़ा हुआ है।उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों और निकायों में चुनाव आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सोनीपत, अंबाला और पंचकूला नगर निगमों में मेयर और पार्षद पदों के चुनाव शामिल हैं। इसके अलावा रेवाड़ी, धारूहेड़ा, सांपला, उकलाना सहित कई नगर निकायों और पंचायत समितियों के लिए भी मतदान होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने का काम किया है और स्थानीय निकायों को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय के कारण विकास योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी से पहुंच रहा है।उन्होंने पंचकूला से मेयर पद के उम्मीदवार श्याम लाल बंसल, अंबाला से अक्षिता सैनी और सोनीपत से राजीव जैन सहित भाजपा के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का समर्थन मिलने से प्रदेश में विकास योजनाओं को और मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि हरियाणा को विकास, विश्वास और खुशहाली के नए दौर में आगे बढ़ाने के लिए जनता का सहयोग आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि हर एक वोट राज्य के समृद्ध और सुरक्षित भविष्य की नींव को मजबूत करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.