Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शादी में दहेज लेने से इनकार, दूल्हे ने लौटाए लाखों रुपये

घरौंडा (करनाल)। हरियाणा के करनाल जिले में दहेज प्रथा के खिलाफ एक मिसाल पेश करते हुए दूल्हे ने शादी में मिले 6 लाख रुपये वापस लौटा दिए। यह मामला घरौंडा क्षेत्र का है, जहां दूल्हे अंकित ने शगुन समारोह के दौरान दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए रुपये लेने से साफ इनकार कर दिया और पूरे पैसे लौटाकर केवल 500 रुपये का एक नोट शगुन के तौर पर रखा।

जानकारी के अनुसार शादी की रस्में 5 फरवरी को रेलवे रोड स्थित अग्रसेन भवन में पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुईं। अंकित मोहाली की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी दुल्हन आरती एक निजी स्कूल में पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षिका हैं। विवाह समारोह में दोनों परिवारों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में सभी परंपरागत रस्में निभाई गईं।

शादी के दौरान जब शगुन की रस्म आई तो दुल्हन पक्ष ने नकद राशि के साथ फर्नीचर भी दहेज स्वरूप देने की कोशिश की। इसी दौरान अंकित ने माथे पर तिलक लगवाने के बाद सभी के सामने दहेज लेने से इनकार कर दिया और 6 लाख रुपये की पूरी राशि लौटाकर सिर्फ 500 रुपये का एक नोट अपने पास रखा। इसके साथ ही उन्होंने दहेज में दिया गया फर्नीचर भी वापस कर दिया।

दुल्हन आरती के चाचा विकास कुमार ने बताया कि अंकित के इस फैसले की शादी में मौजूद सभी लोगों ने जमकर सराहना की। बातचीत में यह भी सामने आया कि अंकित के बड़े भाई की शादी में भी परिवार ने सिर्फ एक रुपये का शगुन लिया था। इस घटना के बाद इलाके में दूल्हे और उसके परिवार की प्रशंसा हो रही है और लोग इसे दहेज के खिलाफ एक सकारात्मक संदेश बता रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.