Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

MDU में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, प्रशासनिक कामकाज ठप

Summer Express, रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) में रजिस्ट्रार डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के खिलाफ नॉन-टीचिंग कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों द्वारा शुरू की गई अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते विश्वविद्यालय के प्रशासनिक (एडमिनिस्ट्रेटिव) ब्लॉक में काम पूरी तरह ठप हो गया है, जिसका सीधा असर हजारों छात्रों पर पड़ रहा है।

MDU नॉन-टीचिंग स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान सुरेश ने बताया कि विवाद की मुख्य वजह रजिस्ट्रार का कथित तौर पर सख्त और नियमों की अनदेखी करने वाला रवैया है। कर्मचारियों का आरोप है कि रजिस्ट्रार ने नियमों के विपरीत जाकर एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपना OSD नियुक्त किया है, जिससे युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

एसोसिएशन के अनुसार, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने 4 अप्रैल तक मांगों के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कर्मचारियों का यह भी कहना है कि जब वे अपनी बात रखने के लिए रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे, तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने ‘रजिस्ट्रार हटाओ, यूनिवर्सिटी बचाओ’ के नारे लगाते हुए धरना शुरू कर दिया।

हड़ताल के कारण एडम ब्लॉक में प्रशासनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। इससे छात्रों के माइग्रेशन सर्टिफिकेट, फीस संबंधी कार्य और रजिस्ट्रेशन जैसी प्रक्रियाएं रुक गई हैं। आगामी परीक्षाओं को देखते हुए रोल नंबर जारी करने का कार्य भी बाधित हो गया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो परीक्षाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।

इसके अलावा, विश्वविद्यालय में होने वाले प्रैक्टिकल भी रोक दिए गए हैं और UMC से जुड़े छात्रों के रिजल्ट में भी देरी की आशंका जताई जा रही है।

MDU से संबद्ध रोहतक के अलावा गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर और भिवानी के कॉलेज भी इस हड़ताल से प्रभावित हो सकते हैं। एसोसिएशन के प्रधान सुरेश ने कहा कि प्रशासन की अनदेखी के कारण छात्र परेशान हो रहे हैं और यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म कराने के लिए कोई आधिकारिक बयान या वार्ता की पहल सामने नहीं आई है, जिससे छात्रों की चिंता और बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ब्रिक्स सम्मेलन से दिल्ली के लग्जरी होटल फुल, कमरे का किराया 13 लाख तक पहुंचा

summer express, नई दिल्ली। राजधानी में इस सप्ताहांत होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली के लग्जरी होटलों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुनियाभर से राष्ट्राध्यक्षों, राजदूतों, अधिकारियों और कारोबारी प्रतिनिधिमंडलों के पहुंचने के कारण प्रमुख होटलों में कमरों की मांग अचानक बढ़ गई है। इसका असर होटल किरायों पर भी दिखाई दे रहा...

आवारा कुत्तों पर छावनी परिषद की कार्रवाई, दो दिन में 27 कुत्ते रेस्क्यू

Summer express , फिरोजपुर । आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक और दो वर्षीय मासूम पर हुए हमले के बाद छावनी परिषद ने कार्रवाई तेज कर दी है। परिषद की टीम ने लगातार दूसरे दिन विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर 15 आवारा कुत्तों को रेस्क्यू किया। दो दिनों में अब तक 27 कुत्तों को पकड़ा जा...

भाई की मौत पर भी नहीं रुकी बहन :अस्पताल में शव छोड़कर चली गई ,आश्रम ने किया अंतिम संस्कार

Summer express, कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में इंसानी रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 71 वर्षीय जुगल किशोर की मौत के बाद उनकी छोटी बहन अंतिम संस्कार में शामिल हुए बिना अस्पताल से चली गई। बहन ने आश्रम संचालक से भाई का अंतिम संस्कार करने और अस्थियों का विसर्जन करने का आग्रह किया। इसके...
Summer Express - सिम बंद होने का उठाया फायदा, सात लाख की एफडी तुड़वाने का आरोप—पीड़ित ने पुलिस व साइबर सेल से लगाई गुहार

मैक्स लाइफ पॉलिसी के नाम पर महिला से 1.10 लाख की साइबर ठगी

summer express ,अंबाला शहर। मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी के नाम पर गांव मच्छौंडा निवासी महिला से 1 लाख 10 हजार 399 रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का पता चलने के बाद महिला ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत...

हिसार में 9 स्कूल बसों पर कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पड़ी भारी

summer express , हिसार। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर हिसार पुलिस ने स्कूल बसों की जांच का अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देश पर यातायात पुलिस ने उकलाना क्षेत्र में स्कूल बसों की जांच की। इस दौरान 18 स्कूल बसों को चेक किया गया, जिनमें से नौ बसों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.