Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा निकाय चुनाव में 54.4% मतदान, कई जिलों में दिखा उत्साह

Summer express/चंडीगढ़, 10 मई — हरियाणा में स्थानीय निकायों के आम और उपचुनावों के लिए शनिवार को आयोजित मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा हो गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कुल 54.4 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं में अच्छा उत्साह देखने को मिला और लोगों ने बढ़-चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लिया।

निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के विभिन्न नगर निकायों में कुल 8,73,177 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से लगभग 4,75,010 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान सुबह से ही शुरू हो गया था और कई मतदान केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही।चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं। पूरे प्रदेश में कुल 817 मतदान केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी तथा मतदाताओं को पेयजल, बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन किया।

जिलावार मतदान प्रतिशत की बात करें तो रोहतक में सबसे अधिक 79.2 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि हिसार में 75.7 प्रतिशत और रेवाड़ी में 66.1 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अंबाला में 54.4 प्रतिशत, पंचकूला में 52.2 प्रतिशत तथा सोनीपत में 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।निर्वाचन आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए मतदाताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.