Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में पुलिस कार्रवाई पर विवाद, परिवार ने लगाए मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी के आरोप

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र के पिपली क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। एक परिवार ने पुलिस टीम पर घर में घुसकर मारपीट करने, जातिसूचक शब्द कहने और युवक को जबरन उठाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने अपने पक्ष में एक वीडियो जारी करते हुए कार्रवाई के दौरान टीम के साथ धक्का-मुक्की होने का दावा किया है।

यह मामला सेक्टर-2 स्थित एक फैक्ट्री में हुई मारपीट और नकदी छीनने की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इसी मामले में पूछताछ और आरोपी की तलाश के लिए टीम उसके घर पहुंची थी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

पिपली निवासी गुलाबो देवी ने पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन को दी शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे और उनके बेटे राहुल के साथ मारपीट की। परिवार का कहना है कि पुलिस ने राहुल को थप्पड़ मारे और उसे घसीटते हुए बाहर ले जाने की कोशिश की।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें डकैती के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और जातिसूचक टिप्पणियां कीं। परिवार का दावा है कि राहुल का किसी झगड़े या वारदात से कोई संबंध नहीं है। घटना के दौरान शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद पुलिस टीम वहां से लौट गई।

उधर, डीएसपी लाडवा निर्मल सिंह ने बताया कि सेक्टर-2 स्थित फैक्ट्री मालिक धर्मपाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि फैक्ट्री का पूर्व कर्मचारी राहुल अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा, कर्मचारियों से मारपीट की, गाली-गलौज की और करीब डेढ़ लाख रुपये छीन लिए।

डीएसपी के मुताबिक पुलिस टीम जब राहुल को पकड़ने उसके घर पहुंची तो आरोपी और उसके परिजनों ने टीम के साथ धक्का-मुक्की की। पुलिस द्वारा जारी वीडियो में कुछ महिलाएं पुलिसकर्मियों के साथ बहस और धक्का-मुक्की करती दिखाई दे रही हैं।

फिलहाल दोनों पक्षों के आरोपों के बाद मामला तूल पकड़ चुका है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.