Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ फैक्टरी हादसे में मालिक और प्रबंधन पर केस दर्ज, मुआवजे की मांग तेज

Summer express, बहादुरगढ़। एमआईई पार्ट-बी स्थित प्लॉट नंबर-2224 में बॉयलर फटने से हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने फै्टरी मालिक और प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे।

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 125ए और 125बी के तहत एफआईआर दर्ज की है। अधिकारियों का कहना है कि फैक्टरी में सुरक्षा मानकों और प्रबंधन की भूमिका की गहनता से जांच की जा रही है।

हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिक की पहचान शैलेश के रूप में हुई है। रविवार तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। मृतक के परिजन नागरिक अस्पताल में इंसाफ और उचित मुआवजे की मांग को लेकर डटे रहे।

परिजनों ने आरोप लगाया कि फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था और बॉयलर संचालन के नियमों का पालन किया गया होता तो श्रमिक की जान बचाई जा सकती थी।

मृतक परिवार ने प्रशासन और फैक्टरी प्रबंधन से 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही परिवार ने मृतक के बच्चे की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने की भी मांग रखी है।

गौरतलब है कि बॉयलर विस्फोट इतना भीषण था कि फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई और कई कर्मचारी आग तथा गर्म रसायनों की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार, बाजार में पैदल कराई वारदात स्थलों की निशानदेही

Summer express, करनाल। शहर में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए थाना सिटी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में पैदल लेकर पहुंची और उनसे घटनास्थलों की निशानदेही कराई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों...

मनीषा मौत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट खारिज, कोर्ट ने दोबारा जांच के दिए आदेश

Summer express, भिवानी। हरियाणा के चर्चित मनीषा मौत मामले में अदालत के फैसले के बाद एक बार फिर जांच का रास्ता खुल गया है। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दाखिल क्लोजर रिपोर्ट को खारिज करते हुए मामले की नए सिरे से जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस फैसले से मनीषा...

अग्निवीरों को बिना शर्त स्थायी किया जाए, दो साल का सेवा विस्तार नाकाफी: भूपेंद्र हुड्डा

Summer express, रोहतक। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अग्निवीरों को बिना किसी शर्त के स्थायी करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि अग्निवीरों को केवल दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार देना पर्याप्त नहीं है। यह उनके सम्मान और भविष्य के साथ न्याय नहीं है। हुड्डा...

बीबीएमबी के मुद्दे पर विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया ‘पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने की थी लड़ाई की शुरूआत’

Summer express/शिमला, संजू-:बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि करीब चार दशक की कानूनी लड़ाई के बाद हिमाचल को 11,973 मिलियन यूनिट बिजली मिलने का रास्ता साफ हुआ है। मंत्री ने इस जीत का श्रेय पूर्व...

वाघा बॉर्डर से लौट रही लंदन की मॉडल का आईफोन झपटकर फरार हुआ बाइक सवार

Summer express,अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर घूमकर लौट रही लंदन निवासी विदेशी मॉडल लाली के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। बिना नंबर प्लेट वाली बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक ऑटो में बैठी मॉडल का करीब 1.5 लाख रुपये कीमत का आईफोन-17 प्रो मैक्स छीनकर फरार हो गया। लाली पंजाबी गाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.