Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में अंधविश्वास की दर्दनाक घटना : करंट लगने के बाद महिला को मिट्टी में दबाया, मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में अंधविश्वास से जुड़ी एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में काम करते समय करंट लगने से घायल हुई महिला को परिजनों ने उपचार के बजाय निर्माणाधीन नाले की मिट्टी में दबा दिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

जानकारी के अनुसार महिला को घर में काम करते समय बिजली का करंट लगा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया था।

इसी दौरान किसी व्यक्ति ने परिजनों को सलाह दी कि महिला को मिट्टी में दबाकर हाथ-पैर मलने से करंट का असर खत्म हो सकता है और उसकी जान बचाई जा सकती है। इस बात पर भरोसा करते हुए परिजन महिला को जीटी रोड स्थित संजय चौक के पास निर्माणाधीन नाले तक ले गए और वहां मिट्टी में दबा दिया।

घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने तस्वीरें और वीडियो बना लिए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इस अंधविश्वास भरे कदम को लेकर हैरानी जता रहे हैं।

उधर, पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक टीम मौके पर पहुंची, तब तक वहां मौजूद लोग जा चुके थे। फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि बिजली करंट या अन्य गंभीर हादसों की स्थिति में केवल चिकित्सकीय उपचार पर भरोसा करें और किसी भी तरह के अंधविश्वास से बचें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.