Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में अनिल विज का कांग्रेस पर पलटवार — कहा, “फर्जी वोट कांग्रेस की संस्कृति, बीजेपी की नहीं”


अंबाला में अनिल विज का कांग्रेस पर पलटवार — कहा, “फर्जी वोट कांग्रेस की संस्कृति, बीजेपी की नहीं”

Ambala, 9 November 

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के बयानों पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला में तीखा पलटवार किया है। विज ने कहा कि “फर्जी वोट डालना कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार मिलकर लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।इ स पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा — “यह कांग्रेस की संस्कृति है, भाजपा की नहीं। कांग्रेस वाले फर्जी वोट बनाते हैं। हमने इन्हें कई बार पकड़ा है।”विज ने अंबाला के साहा क्षेत्र में 223 फर्जी वोटों का भी जिक्र किया और कहा कि वहाँ कांग्रेस का विधायक और सांसद जीता है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एनडीए सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 20 सालों में जंगलराज खत्म क्यों नहीं हुआ और घुसपैठियों को बाहर क्यों नहीं निकाला गया?
अनिल विज ने जवाब में कहा — “जब हम कपड़ा लेने जाते हैं तो उसकी पुरानी हालत देखते हैं। खड़गे जी ने खुद मान लिया है कि 20 साल पहले बिहार में जंगलराज और कट्टा राज था।”विज ने आगे कहा कि “लालू प्रसाद यादव का बेटा तेजस्वी चुनाव हार चुका है, अब उन्हें पिता की सेवा करनी चाहिए।”

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बीजेपी का ‘पन्ना प्रमुख’ बताया।अनिल विज ने इसे बेमतलब बयान करार दिया। उन्होंने कहा — “चुनाव आयोग का काम वोट बनाना और वोटर लिस्ट जारी करना है। लिस्ट में पन्ने होते हैं, अब इन्हें उससे क्या तकलीफ है?”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.