Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना के बहड़ाला जिला परिषद चुनाव में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सत्ती ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express/ऊना, राकेश — ऊना विधानसभा क्षेत्र के बहड़ाला जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश मैनन ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती की अगुवाई में विश्रामगृह से उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक सतपाल सत्ती ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान जनता से कई बड़े वादे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद अधिकांश वादे पूरे नहीं किए गए। सत्ती ने कांग्रेस नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने संबंधी बयान का कोई प्रमाणित वीडियो सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लगातार भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी अविनाश मैनन ने कहा कि यदि जनता उन्हें अवसर देती है तो क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने की बात कहते हुए हर गांव में पुस्तकालय स्थापित करने का लक्ष्य बताया।अविनाश मैनन ने प्रदेश सरकार पर अनावश्यक टैक्स लगाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विभिन्न प्रकार के टैक्सों के माध्यम से लोगों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि यह व्यवस्था पश्चिम बंगाल की पूर्व “कट मनी” राजनीति जैसी स्थिति पैदा कर रही है, जिससे आम जनता परेशान है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

धर्मशाला पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री, IPL मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का बढ़ाया हौसला राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते...
Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.