Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा संग्रहालय में कई ऐतिहासिक चीजें निहार पाएंगे पर्यटक

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला:-जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित कांगड़ा संग्रहालय में जल्द ही पर्यटकों को नई ऐतिहासिक वस्तुएं देखने को उपलब्ध होंगी। संग्रहालय में नई गैलरी बन रही है, वहीं ग्राउंड फ्लोर का भी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, जिसमें जल्द ही नई ऐतिहासिक कृतियां प्रदर्शित की जाएंगी, जिसकी तैयारी हो चुकी है।

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो संग्रहालय में ऐतिहासिक कृतियों के दीदार को आने वाले पर्यटकों की तादाद साल-दर-साल बढ़ती जा रही है। संग्रहालय के बाहर पर्यटकों की सुविधा के लिए जहां कैफेटेरिया का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं संग्रहालय के ग्राउंड फ्लोर का कार्य भी पूरा हो चुका है, जिसमें पर्यटकों को नई ऐतिहासिक वस्तुएं देखने को मिलेंगी।

अब तक आठ हजार ने किया दीदार

इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक 8 हजार से अधिक पर्यटक संग्रहालय को निहार चुके हैं, जिनमें 242 विदेशी, जबकि भारतीय पर्यटकों की संख्या साढ़े सात हजार से अधिक रही है।  पिछले वर्ष 21 हजार 565 पर्यटक आए, 1014 बच्चे और 19414 भारतीय व 1137 विदेशी पर्यटक शामिल रहे। वहीं संग्रहालय के बाहर कैफेटेरिया का कार्य पूरा हो चुका है।कांगड़ा कला संग्रहालय में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संग्रहालय में नई गैलरी भी बन रही है। संग्रहालय के ग्राउंड फ्लोर का कार्य भी चल रहा है, ऐसे में पूरी संभावना है कि 18 मई के बाद पर्यटकों को संग्रहालय में कई नई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.