Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला,आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

Summer express/ शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह बयान आम जनता में चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है।

कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील से बाजारों में नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। सोना-चांदी कारोबार से जुड़े व्यापारी असमंजस की स्थिति में हैं, जबकि पर्यटन और ट्रेवल सेक्टर में भी अनिश्चितता का माहौल बन गया है। उनका कहना है कि यदि सरकार को आर्थिक हालात को लेकर किसी प्रकार की आशंका है तो देश के सामने पूरी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि मध्य-पूर्व में जारी तनाव और वैश्विक परिस्थितियों का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। राठौर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति के कारण देश को महंगा कच्चा तेल खरीदना पड़ रहा है, जिससे महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान सरकार ने आर्थिक संकट की संभावना से इनकार किया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कमर्शियल एलपीजी के दाम बढ़ा दिए गए, जिसका सीधा असर होटल, ढाबों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ा है।राठौर ने कहा कि सरकार को जनता पर बोझ डालने से पहले अपने खर्चों में कटौती करनी चाहिए। मंत्रियों और अधिकारियों के विदेशी दौरों तथा सरकारी फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि यदि आर्थिक हालात चुनौतीपूर्ण हैं तो सरकार पारदर्शिता के साथ देश को वास्तविक स्थिति बताए और महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए।वहीं, नारकंडा नगर पंचायत में निर्विरोध चुनाव होने पर कुलदीप राठौर ने स्थानीय जनता को बधाई देते हुए इसे लोकतांत्रिक सहमति और आपसी भाईचारे का सकारात्मक उदाहरण बताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा सम्मान, मुख्यमंत्री सुक्खू  ने बांटी 17.85 करोड़ की पुरस्कार राशि

Summer express/शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शिमला में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 419 खिलाड़ियों को कुल 17 करोड़ 85 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की। सम्मानित...

दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली के चलते कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंध, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Summer express, नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को देखते हुए राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। दिल्ली यातायात पुलिस ने शनिवार को जानकारी दी कि रैली के मद्देनजर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कई मार्गों पर...

वाइल्ड फ्लावर हॉल से हर साल 37 करोड़ कमाएगी सरकार, सीएम सुक्खू का दावा

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस देश में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। दिल्ली में कांग्रेस के आंदोलन के बीच शिमला में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती...

धर्मशाला में विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा का कड़ा पहरा, जुरावर में बनेगा मुख्य नाका… पास के बिना नहीं मिलेगी वाहनों को एंट्री

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 से 21 दिसंबर तक धर्मशाला में आयोजित होगा। सत्र को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस दौरान विधानसभा परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा।...

मांझी पुल पर तेज रफ्तार बस ने छीनी 39 वर्षीय युवक की जिंदगी ,गुस्साए परिजनों ने तीन घंटे तक जाम रखा पठानकोट-मंडी हाईवे

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा जिले के गग्गल में मांझी पुल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 39 वर्षीय स्कूटी सवार की जान चली गई। रछियालु डाइवर्जन के नजदीक निजी बस और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.