Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर जोर, चुनाव आयुक्त ने शोघी मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

Summer express/शिमला-:भारत निर्वाचन आयोग के चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने मंगलवार को शिमला के शोघी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान चुनाव आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।उन्होंने अधिकारियों को नए मतदाताओं के नाम समय पर जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को घर-घर जाकर सत्यापन करने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा गया।चुनाव आयुक्त ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय, बिजली, रैंप और सुरक्षा व्यवस्था जैसी सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा, तहसीलदार चुनाव राजेश कौंडल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने चुनाव आयुक्त को मतदान केंद्रों की तैयारियों और पुनरीक्षण कार्य की प्रगति से अवगत कराया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.