Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर पंचायत चुनाव: 1860 पदों के लिए 5333 उम्मीदवार मैदान में

Summer express/हमीरपुर, अरविन्द -:हमीरपुर जिले में आगामी पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में विभिन्न पंचायत पदों के लिए कुल 5333 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। यह चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे और इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिले में जिला परिषद के 19 वार्ड, छह पंचायत समितियों के 119 वार्ड तथा 242 ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं। कुल मिलाकर 1860 पदों के लिए उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। आंकड़ों के अनुसार जिला परिषद सदस्य पद के लिए 69 नामांकन, बीडीसी सदस्य पद के लिए 529, पंचायत प्रधान के लिए 1058, उपप्रधान पद के लिए 1115 तथा पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 2562 नामांकन पत्र जमा हुए हैं।उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया जारी है।उम्मीदवार 14 और 15 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद 15 मई की शाम को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।मतदान 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में होगा। पंचायत स्तर के परिणाम मतदान वाले दिन ही घोषित कर दिए जाएंगे, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.