Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समय पर वेतन नहीं मिला तो जून से थमेगी HRTC की रफ्तार, कर्मचारियों ने सरकार को दी चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों में वेतन में लगातार हो रही देरी को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। राजधानी शिमला के पुराने बस स्टैंड पर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए मांग उठाई कि हर महीने की पहली तारीख को वेतन जारी किया जाए, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन नेताओं ने साफ कहा कि यदि मई महीने का वेतन 1 जून तक कर्मचारियों के खातों में नहीं पहुंचा, तो 2 जून से प्रदेशभर में चक्का जाम और हड़ताल शुरू की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि वे लगातार अपनी सेवाएं पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से दे रहे हैं, लेकिन बदले में उन्हें समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है।एचआरटीसी  ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और इसका सीधा असर कर्मचारियों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और प्रबंधन की गलत नीतियों के कारण निगम घाटे में जा रहा है। वहीं, वेतन में देरी से कर्मचारियों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है।यूनियन ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.