Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ब्यूरोकरेसी के सामने असहाय खड़े हैं सीएम सुक्खू,शाम को बदलने पड़ रहे खुद के लिए फैसले- जयराम ठाकुर

Summer express/मंडी ,धर्मवीर -: मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को जमकर घेरा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए दिन दिन जिस तरह से अपने फैसलों को बदल रही है, उससे साफ झलक रहा है कि अधिकारियों और सरकार के बीच विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई है। 

नेता प्रतिपक्ष ने पिछले दिन जारी नोटिफिकेशन का जिक्र करते हुए कहा कि सुबह सरकार कहती है कि रिटायर्ड व टायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। लेकिन शाम को मालूम पड़ता है कि सरकार ने लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत एसडीओं को सेवाविस्तार दे दिया है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल मे सीएम सुक्खू पर ब्यूरोकेरी पूरी तरह से हावी हो चुकी है और सुक्खू उनके साथ असहाय होकर खड़े हैं। प्रदेश में अब ऐसी स्थिती उत्पन्न है कि काँग्रेस की यह सरकार राम भरोसे चल रही है।

वहीं ओपीएस को समर्थन देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उन्होने न कभी ओपीएस का विरोध किया था और न ही आगे करेंगे। पिछली भाजपा सरकार में उन्होंने केंद्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाया और चुनाव भी जीता। लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस सरकार स्वयं आर्थिक बदहाली का रोने रोते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को यूपीएस की ओर जाने को कह रही है। जयराम ने कहा कि आज प्रदेश की आर्थिक हालत इस तरह माली हो चुकी है कि  2027 में प्रदेश पर आर्थिक संकट उत्पन्न होने वाला है। क्योंकि इसी साल प्रदेश में सबसे ज्यादा सेवानिवृत्तियां होंगी।

वहीं इस मौके पर जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के असम दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हास्यास्पद स्थिति बनी हुई है। सरकार की सभी चुनावी गांरटियां हवा हवाई होने के बाद भी सीएम असम में कह रहे हैं कि हिमाचल में सब ठीक है। जयराम ने आज फिर दोहराया है कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने हिमाचल को आर्थिक कंगाली की ओर ले जाते हुए यहां पाकिस्तान जैसे हालात पैदा कर दिए है। यह सरकार पाकिस्तान की तरह अधिकारियों व कर्मचारियों की सैलरी तक नहीं दे पा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फ्री-होल्ड शुल्क और संपत्ति अधिकारों को लेकर सरकार से स्पष्ट नीति की मांग, बाजारों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Summer express/अंबाला -: अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में संपत्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से अपने घरों और दुकानों में रह रहे परिवारों की संपत्ति संबंधी समस्याओं को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा ने ‘आजाद अंबाला कैंपेन’ के तहत बाजारों में जनसंपर्क अभियान...

जयंती पर पिता को याद कर भावुक हुए विधायक विवेक शर्मा, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की जयंती पर राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जोगी पंगा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और सहायिका बहनों...

घुमारवीं में भाजपा का धरना 14वें दिन भी जारी,अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा की ओर से शुरू किया गया क्रमिक धरना और अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते...

कुरुक्षेत्र में ACB की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार

माइनिंग वाहनों से वसूली का आरोप, 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CID में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, मतदाता सूची और UPI से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.