Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भरमौर में बड़ा हादसा टला,चलती बस पर गिरे पत्थर—चालक की सूझबूझ से बचीं 20 जानें

Summer express/चंबा,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के भरमौर क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एचआरटीसी की एक बस पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने लगे। यह घटना भरमौर-हड़सर-कुगती मार्ग पर उस समय हुई जब बस अपने नियमित रूट पर चल रही थी।

जानकारी के अनुसार, सुबह के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिसके चलते पहाड़ों से पत्थर खिसकने लगे। इसी दौरान चलते हुए बस पर पत्थर गिरने शुरू हो गए। स्थिति और भी गंभीर तब हो गई जब बस का अगला टायर फिसलकर सड़क से बाहर निकल गया, जिससे बस के खाई में गिरने का खतरा पैदा हो गया।

हालांकि, बस चालक ने बेहद सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए वाहन को संतुलित रखा और समय रहते स्थिति को संभाल लिया। सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर ने भी बड़ी भूमिका निभाई, जिससे बस नाले में गिरने से बच गई। इस दौरान बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जो घटना से घबरा गए, लेकिन सभी सुरक्षित रहे।उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे पहले मंगलवार को भी भरमौर में एक निर्माणाधीन पुल पर चट्टान गिरने से वह ढहकर नदी में जा गिरा था।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी मार्गों पर यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरते ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फ्री-होल्ड शुल्क और संपत्ति अधिकारों को लेकर सरकार से स्पष्ट नीति की मांग, बाजारों में चलाया हस्ताक्षर अभियान

Summer express/अंबाला -: अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में संपत्तियों के मालिकाना हक का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। वर्षों से अपने घरों और दुकानों में रह रहे परिवारों की संपत्ति संबंधी समस्याओं को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा ने ‘आजाद अंबाला कैंपेन’ के तहत बाजारों में जनसंपर्क अभियान...

जयंती पर पिता को याद कर भावुक हुए विधायक विवेक शर्मा, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

Summer express/ऊना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विकास पुरुष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. पंडित रामनाथ शर्मा की जयंती पर राज्य कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधायक विवेक शर्मा ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर जोगी पंगा स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स और सहायिका बहनों...

घुमारवीं में भाजपा का धरना 14वें दिन भी जारी,अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा की ओर से शुरू किया गया क्रमिक धरना और अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते...

कुरुक्षेत्र में ACB की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार

माइनिंग वाहनों से वसूली का आरोप, 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CID में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, मतदाता सूची और UPI से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.