Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में ‘चिट्टे पर चोट’ मुहिम : राज्यपाल बोले—PM मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ अभियान अब बन रहा जन आंदोलन

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में नशे के विरुद्ध चल रही जंग दिन-प्रतिदिन तेज होती जा रही है। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ अब सामाजिक संगठन भी इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने में जुट गए हैं। इन्हीं प्रयासों के तहत प्रदेश के 17 गैर सरकारी संगठनों ने ‘संजीवनी’ के बैनर तले एकजुट होकर शिमला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का शुभारंभ प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए राज्यपाल शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह पर उन्होंने नशे के खिलाफ अपनी मुहिम शुरू की थी, और अब यह अभियान जनता के सहयोग से एक व्यापक आंदोलन का रूप ले रहा है। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि नशे के विरुद्ध लड़ाई में सरकार और विपक्ष दोनों समान विचार के साथ आगे आए हैं, जिससे इस अभियान को और मजबूती मिली है।राज्यपाल ने कहा कि नशे की समस्या केवल कानून से नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता से समाप्त होगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अपने घर, परिवार और समाज में जागरूकता फैलाकर युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाएं। राज्यपाल ने “यस टू लाइफ—नो टू ड्रग्स” का नारा देते हुए युवाओं से जीवन-पथ चुनने की अपील की।

पुलिस की भूमिका का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने में पुलिस की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट रूप से चेताया कि यदि कोई पुलिसकर्मी नशा तस्करों का साथ देते हुए पकड़ा जाता है, तो ऐसे लोगों को तुरंत फोर्स से बाहर किया जाना चाहिए।राज्यपाल ने कहा कि कठोर कानून बनाने भर से नशा समाप्त नहीं होगा। इसके लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक अपने स्तर पर समाज को जागरूक करने में योगदान दे और युवाओं को स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर करे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.