Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस पार्षद को जिताने पर 50 लाख देने की बात कहना सीएम की संकुचित और छोटी सोच- भाजपा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल का कहना है कि सीएम सुक्खू द्वारा नगर निकाय के चुनावों में जनता के बीच जाकर कांग्रेस पार्षदों को जीतने के लिए 50 लाख का प्रलोभन देना उनकी संकुचित और छोटी सोच को दर्शाता है।

आज मंडी में कांग्रेस सरकार के खिलाफ ’’व्यवस्ता परिवर्तन से पतन’’ तक अभियान को शुरू करने के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में जम्वाल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां सरकारें जरूर बनाती हैं लेकिन सरकार की कभी कोई पार्टी नहीं होती। सरकार के लिए सभी एक समान होने चाहिए। सीएम का विधानसभा में भी यही रवैया है कि वे कांग्रेस के विधायकों के क्षेत्रों में थोड़ा बहुत पैसा दे रहे हैं जबकि भाजपा विधायकों के क्षेत्रों में इसे पूरी तरह से रोक कर रखा गया है। अब सीएम ऐसा ही प्रचार नगर निगम के चुनावों में कर रहे हैं और कह रहे हैं कि कांग्रेस का पार्षद जीताने पर विकास के लिए 50 लाख दिए जाएंगे। सीएम का यह बयान किसी भी लिहाज से उचित नहीं है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल में मंडी से सिर्फ छीनने का ही काम किया है। यूनिवर्सिटी के दायरे को घटा दिया गया, शिवधाम और एयरपोर्ट के काम को रोक दिया गया। संस्थानों को बंद कर दिया गया और यहां विकास का नक नया पत्थर मौजूदा सरकार नहीं लगा पाई। उन्होंने कहा कि मंडी की जनता प्रदेश सरकार की नीतियों को सही ढंग से समझ चुकी है और अब आगामी चुनावों के माध्यम से पहले नगर निगमों में कांग्रेस को हराएगी और उसके बाद विधानसभा चुनावों के माध्यम से कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल -:मानसून सीजन से पहले हरियाणा सरकार ने बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया। गुरुग्राम समेत राज्य के 13 बाढ़ संभावित जिलों में सुबह ठीक 9 बजे सायरन बजते ही राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.