Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्कूल जा रही थी छात्रा, टैंपो की चपेट में आने से मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर- जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत आने वाले एहजू गांव में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत हो गई। इस हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई पड़ रहा है कि कुछ बच्चे सड़क किनारे स्कूल जा रहे हैं। इतने में एक टैंपो आता है और यह छात्रा उसकी चपेट में आ जाती है।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के बाद घायल अवस्था में इस छात्रा को बैजनाथ अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान 17 वर्षीय अनु पुत्री पुन्नू राम निवासी बैजनाथ जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। यह मचकेहड़ गांव में अपने मामा के पास रहती थी और एहजू के सरकारी स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रही थी। जोगिंद्रनगर थाना पुलिस ने टैंपो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत पर जिला बार में उत्साह,अधिवक्ताओं ने मनाया जश्न

Summer express/अंबाला -:अंबाला नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिला बार कोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा समर्थक अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। युवा अधिवक्ता हर्ष साहनी ने अपने साथियों के साथ कोर्ट परिसर के विभिन्न चैंबरों में जाकर...
Summer Express - शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

शिमला में पार्किंग माफिया पर सवाल, एक घंटे के 800 रुपये मांगने का आरोप

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला में नगर निगम की पार्किंग व्यवस्था एक बार फिर विवादों में घिर गई है। शहर की एक व्यस्त कमर्शियल पार्किंग में कथित ओवरचार्जिंग का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पार्किंग संचालकों पर...
Summer Express - पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों...
Summer Express - आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

आईजीएमसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: सस्ती पेट स्कैन और रोबोटिक सर्जरी से मरीजों को राहत

Summer express/शिमला , संजू -:शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के शुरू होने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। अस्पताल में अप्रैल माह में पेट स्कैन मशीन शुरू होने के बाद अब तक 145 मरीज इसका लाभ उठा चुके हैं।पहले कैंसर और अन्य गंभीर...
Summer Express - गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल -:मानसून सीजन से पहले हरियाणा सरकार ने बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया। गुरुग्राम समेत राज्य के 13 बाढ़ संभावित जिलों में सुबह ठीक 9 बजे सायरन बजते ही राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.