Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में बाढ़ आपदा से निपटने की बड़ी तैयारी, 13 जिलों में एक साथ हुई राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल

Summer express/गुरुग्राम, अनुज पांचाल -:मानसून सीजन से पहले हरियाणा सरकार ने बाढ़ जैसी आपात स्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों का व्यापक परीक्षण किया। गुरुग्राम समेत राज्य के 13 बाढ़ संभावित जिलों में सुबह ठीक 9 बजे सायरन बजते ही राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल शुरू की गई। इस दौरान प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान का लाइव प्रदर्शन किया।

गुरुग्राम में DLF फेज-1 अंडरपास, बसई तालाब और सिग्नेचर टावर अंडरपास को संवेदनशील हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया, जहां काल्पनिक बाढ़ की स्थिति बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मॉक ड्रिल का मुख्य संचालन ताऊ देवीलाल स्टेडियम से किया गया, जिसे अस्थायी ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और स्टैजिंग एरिया बनाया गया था। वहीं सेक्टर-31 में राहत शिविर और इमरजेंसी सहायता केंद्र सक्रिय रखा गया।सुबह से ही स्टेडियम परिसर में राहत कार्यों में इस्तेमाल होने वाली एम्बुलेंस, बोट, जेसीबी मशीनें और अन्य आपदा राहत उपकरण तैनात किए गए। विभिन्न विभागों की टीमें तय समय पर मौके पर पहुंचीं और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, प्राथमिक उपचार देने तथा सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।प्रशासनिक अधिकारियों ने वायरलेस नेटवर्क और कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार टीमों को दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस विभाग ने यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था संभाली, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रदर्शन किया। फायर विभाग ने जल निकासी और रेस्क्यू तकनीकों का अभ्यास किया। वहीं सिविल डिफेंस और आपदा मित्रों ने स्थानीय स्तर पर राहत कार्यों में सहयोग दिया।

अधिकारियों के अनुसार इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य केवल संसाधनों की जांच करना नहीं था, बल्कि आपदा के दौरान विभागों के बीच त्वरित समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना भी था। प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान किसी भी संभावित बाढ़ संकट से निपटने के लिए सभी एजेंसियां पूरी तरह सतर्क और तैयार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.