Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश लेकर स्कूटी पर चुनाव प्रचार कर रहे भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह

Summer express/ऊना, राकेश -: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में भी दिखाई देने लगा है। ऊना जिले के हरोली जिला परिषद वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी दिलबाग सिंह अपने चुनाव प्रचार के लिए कारों के लंबे काफिलों की बजाय स्कूटी का इस्तेमाल कर रहे हैं।वह स्कूटी पर ही गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तथा अपने पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं। उनके साथ चलने वाले समर्थक भी सीमित संख्या में रहते हैं और अधिकतर स्कूटी से ही प्रचार अभियान में शामिल हो रहे हैं।

सेवानिवृत्त शिक्षक दिलबाग सिंह का कहना है कि एक शिक्षक होने के नाते समाज को जागरूक करना उनकी जिम्मेदारी है। यही कारण है कि उन्होंने चुनाव प्रचार में सादगी और ईंधन बचत का संदेश देने के लिए स्कूटी को माध्यम बनाया है। उनका कहना है कि देशहित में हर नागरिक को प्रधानमंत्री की अपील को गंभीरता से लेते हुए यथासंभव पेट्रोल और डीजल की बचत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास भी देश के लिए बड़े परिणाम ला सकते हैं।वहीं नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद दिलबाग सिंह लगातार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। वह लोगों के घर-द्वार जाकर उनसे मुलाकात कर रहे हैं और चुनाव में समर्थन मांग रहे हैं। दिलबाग सिंह का दावा है कि उन्हें क्षेत्र की जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार द्वारा चुनावों के दौरान दी गई कई गारंटियां पूरी नहीं की गईं, जिससे लोगों में नाराजगी है। उनके अनुसार प्रदेश सरकार हर वर्ग की अपेक्षाओं पर खरी उतरने में असफल रही है और इसका लाभ भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को मिल रहा है।दिलबाग सिंह ने कहा कि यदि जनता उन्हें विजय दिलाती है तो क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने लाइब्रेरी, युवाओं के लिए खेल स्टेडियम और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा भी जताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंचकूला में 34 खैर के पेड़ों की अवैध कटाई, वन विभाग को देख तस्कर फरार

Summer express , पंचकूला | जिले के पिंजौर क्षेत्र में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। गांव खोलमोला के पास आर-71 सी-9 जंगल में वन विभाग की टीम को देखकर कथित लकड़ी तस्करों का गिरोह अपनी कार छोड़कर फरार हो गया। वन विभाग की जांच में जंगल से 34 खैर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़...

रिहायशी कॉलोनियों में अब खुल सकेंगे नर्सिंग होम, सेक्टर में अधिकतम चार साइट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। हरियाणा की लाइसेंस प्राप्त रिहायशी कॉलोनियों में अब नर्सिंग होम खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने मौजूदा नीति को संशोधित करते हुए प्रदेशभर की लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों के रिहायशी प्लॉटों पर नर्सिंग होम स्थापित करने की अनुमति दे दी है। हालांकि यह सुविधा सभी के लिए...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

कांग्रेस ने घोषणाओं की टाफियां बांटीं, मोदी ने व्यवस्था बदलकर सीधे पहुंचाया लाभ

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के लिए राजनीति दुकानदारी की तरह है, लोगों को घोषणाओं की टाफियां बांटो और सत्ता हासिल करो। जब यह पार्टियां सत्ता में आ जाती हैं तो घोषणाओं को भूल जाती हैं और फिर चुनाव के...

नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आटो चालक को 20 साल की कठोर कैद, 50 हजार रुपये जुर्माना

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला। फास्ट ट्रैक स्पेशल पॉक्सो कोर्ट, पंचकूला ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी संजय कुमार (53) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे छह माह का अतिरिक्त...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.