Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदकोट में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, कोठी से भारी मात्रा में सामान बरामद

Summer express, फरीदकोट |  पंजाब के फरीदकोट जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद बनाने के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। नारायण नगर इलाके की एक कोठी में चल रही इस फैक्ट्री पर चंडीगढ़ से पहुंची विशेष टीम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मदद से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में नकली खाद, पोटाश, जिंक, एक्सपायरी सामग्री, खाली बोरियां और पैकिंग मशीनें बरामद की गईं। हालांकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण नगर की गली नंबर-2 स्थित एक मकान में नकली जिंक, पोटाश और अन्य उर्वरक तैयार कर किसानों को सप्लाई किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त निदेशक नरेंद्र सिंह बैंस के नेतृत्व में विशेष टीम फरीदकोट पहुंची। इस टीम में जिला कृषि अधिकारी डॉ. कुलवंत सिंह, एडीओ इन्फोर्समेंट डॉ. जतिंदरपाल मान सहित कई अधिकारी शामिल थे।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कोठी के अंदर नकली खाद तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी और बड़ी मात्रा में रासायनिक सामग्री मिली। मौके से नकली पोटाश और जिंक के पैकेट, भरी और खाली बोरियां, पैकिंग रैपर तथा अन्य सामान बरामद किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि एक्सपायर हो चुकी सामग्री पर नए स्टिकर लगाकर उसे दोबारा पैक किया जा रहा था और बाजार में असली उत्पाद के रूप में बेचा जा रहा था। अधिकारियों के मुताबिक यह नकली खाद विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जा रही थी, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका थी।

बरामद सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं, ताकि उसकी गुणवत्ता और रासायनिक तत्वों की पुष्टि की जा सके। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी रजिंदर सेठी पहले अनाज मंडी में खाद और कीटनाशकों की दुकान चलाता था। करीब छह महीने पहले उसका लाइसेंस रद्द होने के बाद उसने रिहायशी इलाके में यह अवैध कारोबार शुरू कर दिया।

कृषि विभाग ने आरोपी के खिलाफ फर्टिलाइजर एक्ट, इंसेक्टिसाइड एक्ट, धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की सिफारिश की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

Top of Form

Bottom of Form

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.