Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में ‘सद्भाव यात्रा’ के समापन में शामिल होंगे राहुल गांधी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Summer express, गुरुग्राम |  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार 8 मई को गुरुग्राम पहुंचेंगे। वह पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की ओर से निकाली जा रही ‘सद्भाव यात्रा’ के अंतिम चरण में शामिल होंगे। इस दौरे को हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति और आने वाले चुनावी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

पार्टी नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी शुक्रवार शाम दिल्ली से रवाना होकर करीब पांच बजे गुरुग्राम पहुंचेंगे। यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक खांडसा चौक से होगी, जहां राहुल गांधी और बृजेंद्र सिंह करीब एक किलोमीटर तक पैदल मार्च करेंगे। इसके बाद एसडी स्कूल के पास आयोजित जनसभा में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। उनकी एडवांस सुरक्षा टीम गुरुग्राम पहुंचकर पूरे रूट का निरीक्षण करेगी। वहीं कांग्रेस संगठन भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों में जुट गया है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।

बृजेंद्र सिंह ने अक्टूबर 2025 में ‘सद्भाव यात्रा’ की शुरुआत की थी। अब तक यह यात्रा प्रदेश की 90 में से 81 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंच चुकी है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यात्रा के अंतिम पड़ाव में राहुल गांधी की मौजूदगी कई बड़े राजनीतिक संकेत दे रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी का इस कार्यक्रम में शामिल होना बृजेंद्र सिंह के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व हरियाणा में सक्रिय अन्य नेताओं को भी महत्व देने का संदेश देना चाहता है। खासकर दक्षिण हरियाणा और अहीरवाल क्षेत्र में इस दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.