Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

Summer express, सिरसा | हरियाणा के सिरसा जिले में गुरुवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। शहर के अलग-अलग इलाकों में चल रही इस कार्रवाई से व्यापारिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभाग की टीमें सुबह तड़के ही पहुंच गईं और कई घंटों तक दस्तावेजों व लेनदेन की जांच करती रहीं।

जानकारी के अनुसार, भादरा बाजार स्थित कारोबारी सुभाष गोयल के घर पर आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू की। सुभाष गोयल शहर के पुराने चीनी कारोबारियों में गिने जाते हैं। वहीं नोहरिया बाजार की मस्जिद वाली गली में व्यापारी ललित के आवास पर भी छापेमारी की गई। प्रारंभिक जानकारी में जीएसटी गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई जा रही है।

इसके अलावा कल्याण नगर की गली नंबर-5 में रहने वाले कारोबारी सुशील साहूवाला के यहां भी विभाग की टीम ने दस्तावेज खंगाले। सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों का पहले दिल्ली में भी व्यापारिक संबंध रहा है और वहां जीएसटी से जुड़े मामलों की जांच चल रही थी। इसी कड़ी में सिरसा स्थित ठिकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि विभाग को कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज और वित्तीय रिकॉर्ड घरों में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीमों ने सुबह-सुबह कार्रवाई शुरू की। फिलहाल जांच जारी है और आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

summer express , चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और निवेश समेत कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। ऑस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर फिलिप ग्रीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों के...

गुरुग्राम में डेढ़ लाख के लेनदेन पर खूनी खेल, पूर्व सैनिक ने PG संचालक को मारी गोली

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-14 के आचार्यपुरी इलाके में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में बदल गया। डेढ़ लाख रुपये की उधारी वापस लेने पहुंचे एक पूर्व सैनिक ने अपने परिचित पीजी संचालक के माथे पर लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को परिजन अस्पताल लेकर...

कोटखाई में गैस संकट पर भाजपा का हल्ला-बोल, प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

Summer express/शिमला /संजू -:कोटखाई में रसोई गैस की अनियमित सप्लाई को लेकर लोगों की परेशानी अब सियासी मुद्दा बन गई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें, घंटों इंतजार और इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं का खाली हाथ लौटना—इन समस्याओं को लेकर भाजपा ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को भाजपा नेता...

कांगड़ा में गिद्ध संरक्षण को बड़ी कामयाबी, वाइट-रम्प्ड वल्चर की बढ़ी मौजूदगी

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:हिमाचल प्रदेश में गिद्धों के संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम दिखाने लगे हैं। कांगड़ा जिला संकटग्रस्त गिद्ध प्रजातियों के संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरा है। वन विभाग की ओर से किए गए सर्वे में यहां वाइट-रम्प्ड वल्चर की सबसे अधिक ज्ञात संख्या दर्ज की गई...

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम  पूरा करने के निर्देश

Summer express/कुल्लू-: जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.