Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के एमएम अस्पताल में बच्ची की मौत पर बवाल, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Summer express, अंबाला |  हरियाणा के अंबाला स्थित सद्धोपुर के एमएम अस्पताल में उपचार के दौरान नौ वर्षीय बच्ची की मौत के बाद गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर इलाज में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुटी रही।

मृतक बच्ची की पहचान नारायणगढ़ के रायवाली गांव निवासी आकृति के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, आकृति को करीब 40 दिन पहले सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उसका इलाज चल रहा था और वह वेंटिलेटर पर थी।

परिवार का आरोप है कि उपचार के दौरान रात में मेडिकल स्टाफ ने बच्ची के गले में पाइप डालते समय गंभीर लापरवाही बरती, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि पाइप गलत तरीके से डाले जाने के कारण लगातार रक्तस्राव होने लगा और इसके बाद बच्ची की तबीयत तेजी से खराब होती चली गई। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बच्ची की मौत के बाद परिजन अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया और पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

हालांकि, अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि बच्ची की हालत पहले से गंभीर थी और डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। फिलहाल मामले को लेकर जांच की मांग उठ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.