Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जहां कांग्रेस ने बंद करवा दिया था विकास, आज उन्हीं गलियों में वोट मांगने आ रहे उनके नेता

मंडी, धर्मवीर -:प्रदेश के सत्ताधारी दल कांग्रेस द्वारा नगर निगम चुनावों के लेकर जारी वचनबद्धता पत्र के बाद बुधवार को भाजपा ने भी शहरी की जनता के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व मंत्री व सदर विधायक अनिल शर्मा, विधायक बल्ह इंद्र सिंह गांधी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने अगले 5 सालों के लिए पार्टी का 20 सूत्रीय विजन डाक्यूमेंट जारी किया।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा कांग्रेस पार्टी को घेरते हुए भी नजर आए। अनिल शर्मा ने कहा कि साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में कांग्रेस ने मंडी में कोई भी विकास कार्य होने नहीं दिए। सत्ता परिवर्तन के बाद मंडी नगर निगम कर्मचारियों से लेकर आर्थिक तंगहाली से झूझता रहा और कांग्रेस ने यहां की कोई सुध नहीं ली। लेकिन आज चुनावी दौर में इनके नेता वोट मांगने के लिए इन गलियों की ओर दौड़ पड़े हैं। आज मैं उनसे पूछता चाहता हूं कि मंडी के लिए कांग्रेस की कौन सी उपलब्धि रही है, जिसके आधार पर वे जनता से वोट मांगने आ रहे हैं। अनिल ने इस मौके पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा मंडी शहर के लिए शहरी चुनौती योजना के तहत स्वीकृत 180 करोड़ रुपये की योजना पर भी तंज कसा। विधायक ने कहा कि आज मंत्री जिस योजना का जिक्र कर रहे हैं वह मात्र 105 करोड़ की है, जिसकी प्रोपोजल उन्होने स्वयं तैयार करके भेजी है।

भाजपा के संकल्प पत्र के 20 बिंदु : 

1. महिला सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था (सीसीटीवी सुरक्षा नेटवर्क)
2 स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन
3. महिला सशक्तिकरण
4 महिला स्वच्छता एवं सम्मान केंद्र अभियान
5. आपदा प्रबंधन एवं अर्ली वार्निंग सिस्टम
6 सफाई अभियान एवं नाला संरक्षण
7. जन सुविधा एवं सुरक्षित पैदल मार्ग
8. युवा विकास एवं रोजगार
9. स्वच्छ छोटी काशी दृ स्वच्छ भारत अभियान
10. सेवानिवृत्त सम्मान एवं सहयोग
11. वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन सुविधा
12. कर देय सुविधा
13. सेवा सेतु सुविधा
14. स्वरोजगार एवं प्लास्टिक रीसाइक्लिंग
15. विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास
16. यातायात एवं पार्किंग सुविधा
17. नगर निगम में कर्मचारियों की व्यवस्था
18. सकोड़ी खड्ड तटीकरण एवं सड़क निर्माण
19. मंडी 500 वर्ष गौरव एवं विरासत संरक्षण अभियान
20. ग्रामीण जनभावनाओं का सम्मान एवं नगर निगम सीमा पुनर्विचार

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...

डलहौजी में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Summer express/चंबा ,मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बनीखेत के समीप लाहड़ क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में...

शिमला में भारी बारिश के बीच कार्ट रोड पर भूस्खलन, यातायात कई घंटे प्रभावित

Summer express/शिमला/संजू -:राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को कार्ट रोड पर अचानक हुए भूस्खलन से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा, पत्थर और मिट्टी सड़क पर आ गिरी, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस: अंबाला में जागरूकता अभियान, समय पर जांच और बचाव पर दिया जोर

Summer express, अंबाला ,  अंकुर कपूर | विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हरियाणा सरकार की ओर से चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच कराने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.