Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आवारा कुत्तों का आतंक: 13 वर्षीय बच्चे पर हमला, कॉलोनीवासियों में दहशत

Summer express/अंबाला — : अंबाला छावनी के गणेश विहार इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामले में गली से गुजर रहे 13 वर्षीय बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद इलाके के लोगों में डर और गुस्सा दोनों देखने को मिल रहा है। परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते रहते हैं और राहगीरों पर हमला करना अब आम बात बन चुकी है। लोगों का कहना है कि शायद ही कोई ऐसी गली बची हो जहां कुत्तों ने किसी न किसी को अपना शिकार न बनाया हो। नगर परिषद द्वारा कुत्तों को पकड़ने के लिए टेंडर जारी किए जाने की बात तो कही गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर इसका कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।घायल बच्चे की मां पिंकी ने बताया कि उनका बेटा गली से गुजर रहा था तभी अचानक कई कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। बच्चे के हाथ और सिर के पीछे गंभीर चोटें आई हैं। उनका आरोप है कि गली में रहने वाली एक महिला आवारा कुत्तों को खाना खिलाती है, जिसके कारण वहां कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि ये कुत्ते अक्सर राह चलते लोगों को काट लेते हैं और लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं।इलाके की एक बुजुर्ग महिला ने भी अपनी पीड़ा बयान करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले जब वह दुकान पर सामान लेने जा रही थीं, तब आवारा कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन कुत्तों को पकड़ा नहीं गया तो उन्हें मजबूर होकर अपना घर बेचकर यह इलाका छोड़ना पड़ेगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।कई परिवारों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनका उपचार कराने के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं।वहीं मामले की जांच कर रहे ASI प्रदीप कुमार ने बताया कि गणेश विहार निवासी पिंकी की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में उनके बेटे को आवारा कुत्तों द्वारा घायल किए जाने का जिक्र है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.