Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जयराम बोले-  सुक्खू के खिलाफ चुनाव आयोग को सौंपेंगे आचार संहिता के उल्लंघना की शिकायत

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों को विकास के लिए 50-50 लाख देने की घोषणा करने के आरोप लगाए गए हैं।

आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा द्वारा मंडी शहर में किए शक्ति प्रदर्शन के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम सुक्खू का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। लेकिन उन्हें आज दिन तक यह समझ नहीं आया कि चुनावों में सार्वजनिक रूप में कोई भी घोषणा नहीं की जाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम सुक्खू हाल ही में हुए 5 राज्यों के चुनावों के नतीजों के बाद अभी भी बौखलाहट में है। सार्वजनिक मंच से की गई इस उल्लंघना की शिकायत भाजपा चुनाव आयोग को सौंपेगी, जिस पर पार्टी स्तर पर विचार विमर्श जारी है।   इससे पूर्व जयराम ठाकुर मंडी नगर निगम के भाजपा प्रत्याशियों व कार्यकर्ताओं सहित सेरी मंच पर एकत्रित हुए और शक्ति प्रदर्शन के रूप में शहर में विशाल रैली में भी शामिल हुए। इस मौके पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी और पूर्ण चंद ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। निगम के चुनावों के दौरान भी इस सरकार के खिलाफ जन आक्रोश जारी रहा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष ने मंडी नगर निगम सहित तीन अन्य निगमों में भाजपा की जीत का दावा भी किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.